सारा गुरपाल और दिलप्रीत ढिल्लन की रोमांटिक जोड़ी ने फैंस को बनाया मुरीद, रिलीज़ होते ही वायरल हुआ सांग ‘राइड’

Published : Apr 07, 2023, 02:07 PM ISTUpdated : Apr 07, 2023, 04:20 PM IST
Sara Gurpal and Dilpreet Dhillon

सार

सांग के बारे में बात करते हुए सारा गुरपाल ने कहा कि, ये गाना बेहद शानदार और दिल छू लेने वाली कहानी के साथ संजोया गया है। यह सिर्फ पंजाबी नहीं, बल्कि देश के दूसरे म्यूजिक लवर्स के लिए भी बेहद खास बन गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क । पंजाबी धुने युवाओं को बहुत लुभाती हैं। फास्ट म्यूजिक बीट पर थिरकना किसे पसंद नहीं आता है। वहीं पंजाब की सुपरहिट फिल्म और म्यूजिक एलबम में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी बोल्ड एक्ट्रेस सारा गुरपाल का नया गाना ‘राइड’ रिलीज हो गया है । दर्शकों ने इस सांग को हाथों हाथ लिया है। इसमें सारा गुरपाल ने एक्टिंग के साथ सिंगिंग का डबल डोज दिया है। म्यूजिक वीडियो में दिलप्रीत ढिल्लन ने भी मौजूदगी दर्ज कराई है। यूट्यूब पर शेयर किए गए इस सांग में सारा और दिलप्रीत ढिल्लन का ज़बरदस्त स्वैग देखने को मिल रहा है। सारा गुरपाल का यह गाना प्लैटनम म्यूजिक से रिलीज किया गया है।

सारा गुरपाल ने बताई सांग की खासियत

सांग के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा कि, ये गाना बेहद शानदार और दिल छू लेने वाली कहानी के साथ संजोया गया है। यह सिर्फ पंजाबी नहीं, बल्कि देश के दूसरे म्यूजिक लवर्स के लिए भी बेहद खास बन गया है।

सारा ने आगे कहा कि राइड, उस लड़की की स्टोरी है, जिसे प्यार में धोखा मिला है। पूरे सांग में रोमांटिक स्टोरी है, वहीं जब गाने का क्लाइमेक्स आता है तो दर्शकों को पता चलता है कि असल में ये कहानी लव और धोखा पर बेस्ड है। गाने का यह ट्विस्ट ही इसे खास बनाता है। सारा ने कहा कि वे उम्मीद करती हैं कि यह मास लविंग गाना बने। आपने भी अगर इसे नहीं देखा तो आपसे रिक्वेस्ट है, एक बार जरूर देखें।

 

रिलीज होते ही वायरल हुआ सांग

सांग की सबसे बेहतरीन बात ये है कि इसमें ये रोमांटिक स्टोरी के साथ आगे बढ़ता है। इसके इमोशन दर्शकों बेहद पसंद आ रहे हैं। इस गाने को कप्तान ने लिखा है, जबकि इसकी धुन आशु सिंधु ने बनाई है। इस गाने को को प्रोड्यूसर हनी शर्मा हैं। वहीं डायरेक्शन हर्ष त्रिपाठी ने किया हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट