Hartalika Teej : ये भोजपुरी गाने महादेव को कर देंगे खुश, पति की प्यारी बनना तो तैयार कर लें प्ले लिस्ट

हरतालिका तीज पर पूरे दिन भक्ति संगीत की बयार बहती रहती है। रात में पूजन के बाद तो महिलाएं पूरी रात भजन- कीर्तन करके बिताती है। यदि आप भी महादेव को खुश करना चाहती हैं तो भोलेनाथ को इन भजनों से खुश कर सकती हैं ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Hartalika Teej 2023 Song List : हिंदू महिलाएं हरतालिका तीज का पर्व पूरी श्रद्धा भक्ति से मनाती हैं। कुंआरी कन्याएं जहां अच्छे वर प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास रखती हैं तो शादीशुदा महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना से ये व्रत करती है। हरतालिका तीज पर पूरे दिन भक्ति संगीत की बयार बहती रहती है। रात में पूजन के बाद तो महिलाएं पूरी रात भजन- कीर्तन करके बिताती है।

इस मौके पर पारंपरिक गीत और शिव भजनों की बहुत डिमांड होती है। महिलाओं की टोली अक्सर पैरोडी तर्ज पर ढोलक और मंजीरे के साथ तान छेड़ती हैं। यदि आप भी महादेव को खुश करना चाहती हैं तो भोलेनाथ को इन भजनों से खुश कर सकती हैं ।

Latest Videos

रखिह ध्यान शिव

अक्षरा सिंह की आवाज़ में 'रखिह ध्यान शिव' गाना तीज के मौके पर खूब गाया और सुना जाता है । भोजपुरी बोले जाने वालों इलाकों में इस गाने की बहुत डिमांड होती है।

 

 

करिले तीज के व्रत ऐ भोला

भोजपुरी सिंगर अंकित पीयूष- तृप्ति सिन्हा का 'करिले तीज के व्रत ऐ भोला' भी शिव भजन है। भोले की भक्ति में डूबे इस भजन के साथ हरतालिका पर्व की खुशियां दुगुनी हो जाती हैं। इस गीत को मनीष राज ने लिखा है। म्यूजिक सावन कुमार ने दिया है।

 

रखिह अमर मोर सुहाग

भोजपुरी सिंगर अंजली भारती का गाया 'रखिह अमर मोर सुहाग' भी हरतालिका तीज पर खूब सुना जाता है । इस सॉन्ग में भगवान शिव शंकर की महिमा को बताया गया है । तरुण पांडेय ने इसके लिरिक्स लिखे हैं ।

 

बनल रहे सुहाग ​

भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का बनल रहे सुहाग ​गाना भी हरतालिका तीज पर सुना और गाये जाने वाला बेहतरीन सॉन्ग हैं। इस चौपाल पर, महिला मंडली में खूब गाया जाता है।

 

 

बनल रहे सेनूरा सिंगार ए भोला जी

भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली और अलका झा का गाना बनल रहे सेनूरा सिंगार ए भोला जी गाना भी बेहद पसंद किया जाता है। ये सॉन्ग भोजपुरी मूवी 'चैलेंज' का है। इसमें भोजपुरी कल्चर और पर्व की खूबसूरती देखने को मिलती है।

 


धनिया तीज कइले बाड़ी

राकेश मिश्रा भोजपुरी के फेमस सिंगर है। उनके गाए भक्तिगीतों में लोग रम से जाते हैं। राकेश मिश्रा का तीज स्पेशल सॉन्ग 'धनिया तीज कइले बाड़ी' ने इस समय धूम मचाई हुई है। इसके वीडियो में निकिता भारद्वाज भगवान का पूजन- अर्चन करती दिख रही हैं।

 

 

रखिहा सेनुरवा के लाज

तीज के मौके पर रखिहा सेनुरवा के लाज गाने को भी अपनी प्ललिस्ट में जगह दे सकते हैं। ये बहुत ही कर्णप्रिय सॉन्ग हैं।

 हरतालिका तीज त्यौहार गीत | Rakhiha Senurawa Ke Laaj |  राजा बाबू ( Raja Babu) दिनेश लाल ( Dinesh Lal | Bhojpuri Teej Song)

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Barood Ki Holi:Udaipur की दिवाली वाली होली, 500 साल पुरानी है परंपरा, आतिशबाजी कर देगी हैरान
Arvind Kejriwal अपनी पत्नी और CM Bhagwant Mann संग पहुंचे गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सुनिए?
सीएम Rekha Gupta और Parvesh Verma ने की सुनहरी पुल ड्रेन पर चल रहे काम की समीक्षा
Sambhal में होली के गीतों पर जमकर झूमे CO अनुज चौधरी, जमकर किया डांस
परिवार के साथ Ayodhya पहुंचे पूर्व Cricketer VVS Laxman, Saryu Ghat पर की आरती