'हानिकारक बीवी' के चंगुल में फंसे विक्रांत सिंह राजपूत, शुरू हुई नई मजेदार फिल्म की शूटिंग

Published : Nov 28, 2023, 11:49 PM IST
Hanikarak Biwi Vikrant Singh Rajput Movie

सार

विक्रांत सिंह राजपूत की डिमांड हाल के दिनों में निर्माता निर्देशकों के बाद अब टीवी चैनल्स पर भी बढ़ गया है। यही वजह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'हानिकारक बीवी' को लेकर बॉक्स ऑफिस और चैनल्स को काफी उम्मीदें हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह की अपकमिंग फिल्म 'हानिकारक बीवी' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म पति पत्नी की कहानी पर आधारित है, जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत पति की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज शेख बंटी कर रहे हैं, जो दर्शकों के मूड के अनुसार फिल्में बनाने को मशहूर हैं। विक्रांत सिंह राजपूत और बंटी की जोड़ी भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी में है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है, जिसका निर्माण भव्यता के साथ किया जा रहा है। फिल्म को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत बेहद मेहनत भी कर रहे हैं।

दर्शकों को पसंद आएगी 'हानिकारक बीवी'

युवाओं के बीच अपने स्टाइल को लेकर चर्चा का विषय बन चुके विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि "फिल्म 'हानिकारक बीवी' एक अलग जोनर की फिल्म है। मुझे उम्मीद है, यह दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में मेरा किरदार अनूठा है। उम्मीद करूंगा कि आप सबों को यह पसंद आए। फिल्म की कहानी ने मुझे आकर्षित किया। फिलहाल फिल्म की शूटिंग में पूरा वक्त लगा रहा हूं। इस फिल्म में मेरा लुक भी अलग होगा और अंदाज भी।" उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरे साथ ऋतु सिंह हैं, जो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म में हमारी जोड़ी दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाली होगी। फिल्म का निर्माण बिग स्केल पर हो रहा है।

'हानिकारक बीवी' के निर्माता अंशुमान सिंह

बता दें कि इंटर 10 रंगीला के जास मोशन पिक्चर्स एल एल पी प्रा लि के बैनर से बन रही फिल्म 'हानिकारक बीवी' के निर्माता अंशुमान सिंह हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुभाष चौहान हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर जय मिश्रा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह के साथ अमित शुक्ला, महेश आचार्य और कंचन भी मुख्य भूमिका में हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी हेमंत हैं।

और पढ़ें…

IFFI 2023: 'एंडलेस बॉर्डर्स' बेस्ट फिल्म तो 'कांतारा' को मिला स्पेशल जूरी अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट

भारत का सबसे महंगा स्टार, एक फिल्म की 'फीस' Jawan के बजट से भी ज्यादा!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम