ट्रॉफी बंटेगी, परफॉर्मेंस भी होंगे, धूम धड़ाके के साथ अयोध्या में दिए जाएंगे सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड

Published : Nov 22, 2023, 10:50 PM IST
Saras Salil Bhojpuri Cine Award 2024

सार

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड का यह 5वां संस्करण है। इसके आयोजन की जानकारी अवार्ड शो के संयोजक विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने दी है। इसमें साल 2023 में बनी फिल्मों को प्रविष्टि मिलेगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का आयोजन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा। 4 जनवरी 2024 को 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड अयोध्या महोत्सव के बीच आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी आज अवार्ड शो के संयोजक विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में सम्मान के साथ – साथ मनोरंजन का तड़का भी लगने वाला है।

भोजपुरी के सिनेमाई कलाकारों का होगा सम्मान

विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि सरस सलिल अब तक 4 बार इस अवार्ड का सफल आयोजन कर चुकी है, जिसमें यूपी – बिहार में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा के सिनेमाई कलाकारों के योगदान को सराहने के लिए इस अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि भोजपुरी सिने जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है। इसमें साल 2023 में बनी फिल्मों को प्रविष्टि मिलेगी।

सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी

5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी आकर्षण का केंद्र होगा। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे। यह अवार्ड इस बार बेहद ख़ास इसलिए होने वाला है कि इसी वक्त में अयोध्या में भगवान श्री राम का दीदार भी होने वाला है और इस पावन अवसर पर कला और कलाकारों को सम्मान भी मिलेगा।

और पढ़ें…

बॉलीवुड स्टार्स की सबसे महंगी कारें, शाहरुख खान पड़ते हैं सब पर भारी

कुश्ती-रिंग फाइट ने सुपरहिट कराईं ये 8 फ़िल्में, एक भारत की सबसे कमाऊ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल