यश कुमार की 'एक था जोकर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

Published : Sep 29, 2023, 09:56 PM IST
Ek Tha Joker Bhojpuri Movie

सार

‘एक था जोकर’ को रिलीज करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यश कुमार ने खासतौर पर इस फिल्म के लिए दर्शकों से अपील की है और कहा है कि अभी से वे अपना टाइम सुरक्षित कर लें। यह एक खूबसूरत और मनोरंजक फिल्म देखने का सुनहरा मौका है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली यूनिक फिल्मों की पहचान रखने वाले अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म 'एक था जोकर' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 30 सितंबर 2023 को होने वाला है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि दर्शकों के डिमांड पर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 30 सितंबर को 'भोजपुरी सिनेमा' पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इस फिल्म को दर्शक वापस से रविवार को सुबह 10 बजे से देख सकेंगे।

'एक था जोकर' के ट्रेलर ने मचाई थी खलबली

इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी थी, जिसके बाद से लगातार इस फिल्म को रिलीज करने की बात चल रही थी। अब फाइनली यह फिल्म सीधे दर्शकों के घरों तक भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से पहुंचने को तैयार है, जिसको लेकर यश कुमार ने कहा कि हमारा मकसद मूलतः फिल्म को दर्शकों के बीच ले जाना है। टीवी भी उसका एक सशक्त माध्यम है। इसलिए हम अपनी फिल्म को टीवी पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म 'एक था जोकर' के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं, जबकि निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इन्होंने कथ्य प्रधान के अच्छी फिल्म बनाई है, जो आपको ट्रेलर देख कर भी महसूस होगा।

'एक था जोकर' की स्टारकास्ट

विदित हो कि यश कुमार एंटरटेनमेट प्रस्तुत फिल्म 'एक था जोकर' में यश कुमार और स्मृति सिन्हा के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर व धरम हिंदुस्तानी हैं। कहानी यश कुमार और पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। कैमरामैन जहांगीर सैय्यद और संकलन गुर्जंट सिंह का है। एक्शन प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार और कला अवधेश राय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा, प्रोमो एडिटर एम. फैज़ल रियाज़, कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह, डिज़ाइन नर्सू, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) हैं।

और पढ़ें…

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसकी 'तस्वीरें' हो चुकीं पोर्न साइट्स पर अपलोड?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल