
एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2023 : भोजपुरी इंडस्ट्री ने बहुत तेजी से ग्रोथ की है। साल 2023 में तो कई भोजपुरी गानों ने यूट्यूब पर 24 घंटे में मिलियन व्यूज बटोर लिए थे । इस साल खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे स्टार्स एक बार फिर चार्ट बस्टर पर टॉप पर बे रहे। देखें साल 2023 के टॉप भोजपुरी गाने..
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी में ट्रेंडिंग स्टार बने हुए हैं। यूं तो उनके ज्यादातर गाने इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। साल 2023 में उनका नया गाना 'डबल खिड़की' ने खूब गर्दा उड़ाया है। खेसारी के साथ रानी के किलर मूव फैंस को बेहद पसंद आए थे। इसे अब तक 74 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं ।
खेसारी लाल यादव के 12 दिन पहले अपलोड किए गए गाने निम्बू खरबूजा भईल 2 को 29 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह और शिल्पी राज ( Pawan Singh, Shilpi Ra ) के गाए एके ओढ़निया (| Eke Odhaniya ) में Dimpal Singh की अदाएं दर्शकों को बेहद पसंद आई है। इसे 3 महीने में तकरीबन 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
नीलकमल के सेयान भइलू को बीते एक महीने में 17 मिलियन व्यूज मिले हैं।
पवन सिंह के मेहरारू मिलल गाय को एक महीने में 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
खेसारी लाल यादव के पांच महीने पहले रिलीज़ हुए आम के स्वाद गाने को 16 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
पवन सिंह ( Pawan Singh ) और नम्रता मल्ला (Namrita Malla) की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनती जा रही है। लाल घाघरा के बाद दोनों की जोड़ी का नया सॉन्ग हथियार ( Hathiyar) ने जमकर धूम मचाई थी । महज 3 हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने को 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं ।
Tuntun Yadav का Russian बटवा देंगे राशन भी दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसमें टुनटुन के साथ खुशबू तिवारी ने अपनी अदाएं दिखाई हैं।
ओढनिया फिरी में रितेश पांडे और शिल्पी राज ( Ritesh Pandey, Shilpi Raj ) का भोजपुरी सॉन्ग Odhaniya Firi Me में एक्ट्रेस रानी भी नज़र आई थी । इस गाने को बीते एक महीने में 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
aise Dolela Nadi Biche Naiya 15 दिन में 1.2 मिलियन व्यूज बटोर चुका है। प्रमोद प्रेमी यादव ( Pramod Premi Yadav ) और शिवानी सिंह चौहान ( Shivani Singh ) महिमा गुप्ता ( Mahima Gupta ) का ये गाना भी ट्रेंड में रह चुका है।
ये सभी गाने बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुए थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में सैकड़ों गाने साल 2023 में रिलीज़ हुए हैं। इसमें से कई गानों रो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस खबर में हमने कुछ चुनिंदा सॉन्ग को शामिल किया है ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।