Bhooth Bangla Collection Day 29: भूत बंगला ने 29वें दिन कितने कमाए, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

Published : May 15, 2026, 09:04 PM IST
Bhooth Bangla Collection Day 29

सार

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की बॉक्सऑफिस में शानदार कमाई जारी है। 29वें दिन भी फिल्म ने ठीकठाक दर्शक जुटाए। बता दें कि यह 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है। 

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 29: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने 29वें दिन कुल 1968 शो से ₹0.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹195.47 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹164.85 करोड़ हो गया है। विदेशों में यानी फिल्म का कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹53.30 करोड़ हो गया है। इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹248.12 करोड़ पहुंच गया है।

भूत बंगला की डे-वाइज कमाई

भूत बंगला ने पेड प्रीव्यू में ₹3.75Cr की कमाई की थी। वहीं, फर्स्ट डे फिल्म का कलेक्शन ₹12.25Cr था। इसके बाद दूसरे दिन ₹19Cr, तीसरे दिन ₹19Cr, चौथे दिन ₹6.75Cr, पांचवे दिन ₹8.00Cr, छठे दिन ₹6.15Cr, सातवें दिन ₹5.50Cr, आठवें दिन ₹5.75Cr, नौवें दिन ₹10.75Cr, ग्यारवें दिन ₹3.50Cr, बारहवें दिन ₹4.35Cr, तेरहवें दिन ₹3.40Cr, चौदहवें दिन ₹3.50Cr, पंद्रहवे दिन ₹4.50Cr, सोलहवें दिन ₹4.35Cr, सत्रहवें दिन ₹5.50Cr, अठारवें दिन ₹1.75Cr, 19वें दिन ₹2.25Cr, बीसवें दिन ₹1.75Cr, इक्कीसवें दिन ₹1.75Cr, बाइसवें दिन ₹1.75Cr, तेइसवें दिन ₹3.00Cr, चौबीसवें दिन ₹4.00Cr, पच्चीसवें दिन ₹1.35Cr, छब्बीसवें दिन ₹1.70Cr, सत्ताइसवें दिन ₹1.25Cr, अट्ठाइसवें दिन ₹1.25Cr, उनतीसवें दिन ₹0.55Cr रहा।

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2026 की चर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर हैं।

भूत बंगला स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई दमदार कलाकार नजर आए हैं। इनमें परेश रावल, जीशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी शामिल हैं। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि यह भूलभुलैया (2007) के बाद प्रियदर्शन की हिंदी में दूसरी हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म का बजट 120 करोड़ है। वहीं, भूत बंगला इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म भी बन चुकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?
सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस क्रिकेटर के प्रेम में पड़ीं शहनाज गिल, क्यों उड़ रही डेटिंग की खबरें