
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल दिखाया है, जिसकी उम्मीद शायद ट्रेड एक्सपर्ट्स ने भी नहीं की थी। रिलीज के 50 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिके रहने के साथ लगातार कमाई कर रही है। वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और राम चरण की 'पेद्दी' जैसी नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद 'भूत बंगला' ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। अब फिल्म भारत में नेट 200 करोड़ क्लब में एंट्री से सिर्फ कुछ कदम दूर है और साथ ही अक्षय कुमार की सबसे बड़ी पोस्ट-कोविड हिट बनने जा रही है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने रिलीज के 50वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 50वें दिन करीब 7 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। हालांकि नई फिल्मों के आने के बाद इसकी स्क्रीन संख्या में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का प्यार बरकरार है। यही वजह है कि फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 198.33 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
'भूत बंगला' अब अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों की सूची में एक और छलांग लगाने जा रही है। फिल्म का मौजूदा नेट कलेक्शन 198.33 करोड़ रुपए है, जबकि 'हाउसफुल 5' का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपए बताया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 51वें दिन 'भूत बंगला' यह आंकड़ा पार कर अक्षय कुमार के करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। अक्षय कुमार की टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में इस प्रकार हैं :-
'भूत बंगला' ने पहले सप्ताह में 95.68 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 48.23 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 23.10 करोड़ रुपए जुटाए। चौथे सप्ताह में 14.20 करोड़, पांचवें में 7.15 करोड़, छठे में 5.45 करोड़ और सातवें सप्ताह में 4.40 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। लगातार सात हफ्तों तक फिल्म का स्थिर प्रदर्शन इसकी मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का प्रमाण माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट में हुआ है। भारत में 198.33 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने करीब 78.33 करोड़ रुपए का मुनाफा कमा लिया है। निवेश पर रिटर्न (ROI) के लिहाज से यह लगभग 65 प्रतिशत प्रॉफिट दर्ज कर चुकी है, जो इसे साल 2026 की सफल फिल्मों में शामिल करता है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 198.33 करोड़ रुपए नेट कमाने वाली इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 234.02 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं विदेशी बाजारों से फिल्म ने 57.55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसके साथ ही 'भूत बंगला' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 291.57 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। फिल्म अब 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।