'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के बोल्ड अंदाज़ पर हंगामा! इन 3 फिल्मों में भी ऐसे सीन से काट चुकीं बवाल

Published : Jun 06, 2026, 03:38 PM IST
Janhvi Kapoor bold scenes movies

सार

Janhvi Kapoor bold scenes: 'पेद्दी' में ऐसा क्या विवाद हुआ जान्हवी कपूर फिर चर्चा में आ गईं? क्यों उनके किरदार पर उठ रहे हैं सवाल? जान्हवी कपूर की किन फिल्मों में दिए गए उनके बोल्ड और रोमांटिक सीन सबसे ज्यादा वायरल हुए? क्या 'घोस्ट स्टोरीज', 'उलझ' और 'देवरा पार्ट 1' ने बदली उनकी ऑनस्क्रीन इमेज? 

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में है। फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है और कुछ दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति पर आपत्ति जताई है। बढ़ते विवाद के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने माफी मांगते हुए बदलाव का आश्वासन भी दिया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर अपने ऑनस्क्रीन अवतार को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स के चलते ऑडियंस का ध्यान खींच चुकी हैं। आइए नजर डालते हैं जान्हवी कपूर की उन फिल्मों पर, जिनमें बोल्ड और इंटीमेट सीन चर्चा में रहे...

'पेद्दी' विवाद के बीच फिर सुर्खियों में आईं जान्हवी कपूर

'पेद्दी' की रिलीज के बाद फिल्म के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। दर्शकों के एक वर्ग का मानना है कि फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज किया गया है। विवाद बढ़ने पर निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी महिला किरदार का अनादर करना नहीं था और दर्शकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इसी विवाद के बीच जान्हवी कपूर की पिछली फिल्मों के चर्चित रोमांटिक और बोल्ड दृश्यों की भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला

'घोस्ट स्टोरीज' में दिखा था सबसे बोल्ड अंदाज

साल 2020 में रिलीज हुई एंथोलॉजी हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' जान्हवी कपूर के करियर की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की एक कहानी का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था, जिसमें जान्हवी कपूर, विजय वर्मा और दिवंगत अभिनेत्री सुरेखा सीकरी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस कहानी में जान्हवी और विजय वर्मा के बीच फिल्माए गए रोमांटिक और इंटीमेट दृश्यों ने रिलीज के समय काफी चर्चा बटोरी थी। दर्शकों ने जान्हवी के इस अलग अवतार को नोटिस किया और फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

'उलझ' में गुलशन देवैया के साथ चर्चा में रहे सीन

सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी 'उलझ' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म के कुछ दृश्यों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म में जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया के बीच दिखाए गए रोमांटिक पलों को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा देखने को मिली। फिल्म की कहानी से ज्यादा कई बार सोशल मीडिया पर इन दृश्यों की क्लिप्स और तस्वीरें वायरल होती नजर आईं, जिससे यह फिल्म लंबे समय तक चर्चा में बनी रही।

 

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के ऐसे सीन कि मच गया बवाल! अब डायरेक्टर ने दी यह सफाई

 

देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस ने खींचा ध्यान

साल 2024 में रिलीज हुई 'देवरा पार्ट 1' में जान्हवी कपूर पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थीं। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच कई रोमांटिक सीन देखने को मिले। खासतौर पर 'धीरे धीरे' गाने में दिखाई गई उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म के गाने, रोमांटिक सीक्वेंस और दोनों सितारों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके चलते जान्हवी कपूर का नाम लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा।

इन सबके अलावा 'धड़क', 'बवाल', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'परम सुंदरी' और 'रूही' जैसी फिल्मों में भी जान्हवी कपूर का बोल्ड अवतार देखने को मिला। हालांकि, यह इतना बोल्ड नहीं था, जिसकी चर्चा रही हो। लेकिन इन फिल्मों में कहीं उन्हें लिपलॉक करते देखा गया तो कहीं उनके ग्लैमरस डांस नंबर ने लोगों का ध्यान खींचा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Naagin 7 का क्लाइमैक्स फिनाले से पहले हुआ लीक, VIRAL VIDEO ने मचाया गदर
'पेद्दी' से हटेंगे जान्हवी कपूर के बवाल मचाने वाले सीन? मेकर्स को क्यों लेना पड़ा यह फैसला