Peddi Janhvi Kapoor Bold Scene Controversy: क्या राम चरण के मेकर्स ने विवाद को सीरियसली लिया है ? क्या जान्हवी कपूर के सीन्स पर उठी आपत्तियां फिल्म को नुकसान पहुंचाएंगी? क्यों डायरेक्टर को माफी मांगनी पड़ी? क्या सोशल मीडिया बवाल बढ़ेगा? और क्या 150 करोड़ कलेक्शन के बीच ये विवाद फिल्म की इमेज बदल देगा?

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है और दर्शकों से भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन सफलता के बीच फिल्म एक बड़े विवाद में भी घिर गई है। फिल्म में जान्हवी कपूर कुछ सीन्स को लेकर उठी आपत्तियों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। मामला बढ़ने पर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी टीम दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करती है और फिल्म में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। यह घटनाक्रम फिल्म और उसके नैरेटिव दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेद्दी विवाद: दर्शकों की आपत्तियों पर डायरेक्टर का रिएक्शन

फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर उठे विवाद पर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने भावुक बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने बयान में उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सीन्स को लेकर दर्शकों के रिएक्शंस उम्मीद से कहीं अधिक गंभीर और भावनात्मक रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी को असहज करना नहीं था और अगर ऐसा हुआ है तो वे दिल से माफी मांगते हैं। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की समीक्षा के बाद संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के ऐसे सीन कि मच गया बवाल! अब डायरेक्टर ने दी यह सफाई

'पेद्दी' के डायरेक्टर का बयान- हमारा उद्देश्य कभी गलत नहीं था

बुच्ची बाबू सना ने अपने बयान में लिखा कि सिनेमा का मकसद मनोरंजन और प्रेरणा देना है, न कि किसी को असहज करना। उन्होंने कहा, “एक फिल्मकार के रूप में मेरा मानना है कि सिनेमा का उद्देश्य मनोरंजन करना, प्रेरित करना और दर्शकों से जुड़ना है। इसे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं कराना चाहिए। यदि किसी हिस्से को गलत तरीके से लिया गया है तो हम उसका सम्मान करते हैं और ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं।”

Scroll to load tweet…

राम चरण की ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर उठे सवाल

विवाद की मुख्य वजह फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर उठी आपत्तियां हैं। दर्शकों के एक हिस्से ने कुछ दृश्यों को असहज और अनुचित बताया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कभी भी किसी किरदार का वस्तुकरण करना नहीं था। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे वे और अधिक संवेदनशीलता के साथ काम करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म से विवादित सीन्स को ट्रिम करने का फैसला लिया है। शनिवार शाम से ‘पेद्दी’ का एडिटेड वर्जन थिएटर्स में दिखाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 2 : 'पेद्दी' की कमाई में उछाल या बॉक्स ऑफिस पर बेहाल? जानिए दूसरे दिन का हाल

फिल्म ‘पेद्दी’ की स्टार कास्ट और क्रू मेम्बर्स

फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है। मिथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और IVY एंटरटेनमेंट इसके सहयोगी निर्माता हैं। ईशान सक्सेना सह-निर्माता हैं। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने दिया है। फिल्म को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज़ द्वारा रिलीज किया गया है। ‘पेद्दी’ को 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और यह फिल्म शुरुआती दिनों में ही चर्चा और विवाद दोनों का केंद्र बन चुकी है। फिल्म दो दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।