क्या राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ़्तार पकड़ी? क्या पहले दिन ही ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'पेद्दी' 200 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए है तैयार? क्या RRR स्टार की यह सबसे बड़ी वापसी है? क्या 'पेद्दी' की कहानी और म्यूजिक ने भी कमाल कर दिया?

राम चरण की नई फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के पहले ही दो दिनों में इसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग के साथ ₹100 करोड़ ग्रॉस क्लब में एंट्री कर ली, जबकि दूसरे दिन तक इसकी कमाई और बढ़ गई। Sacnilk के मुताबिक़, फिल्म का घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगातार तेजी से बढ़ रहा है। RRR के बाद यह राम चरण की एक बड़ी कमबैक फिल्म मानी जा रही है, जिसने दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'पेद्दी' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक़, दूसरे दिन 'पेद्दी' ने ₹26.90 करोड़ कमाए। अगर पहले दिन की कमाई से तुलना करें तो इसमें 47.3 फीसदी की गिरावट आई है। पेड प्रीव्यू और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाने के बाद भारत में कुल नेट कमाई ₹96.40 करोड़ तक पहुंच गई है। इसी के साथ फिल्म का ग्रॉस घरेलू कलेक्शन ₹114.49 करोड़ हो गया है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो यह फिल्म पहले ही दिन ग्रॉस 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी। दो दिन में यह आंकड़ा 150.49 करोड़ रुपए हो गया है। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें : राम चरण की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, क्या 'पेद्दी' तोड़ेगी नं. 1 वाली का पहाड़ सा रिकॉर्ड?

'पेद्दी' का डे वाइज कलेक्शन कैसा रहा?

  • पेड प्रीव्यू : 18.50 करोड़ रुपए
  • पहला दिन (गुरुवार) : 51 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (शुक्रवार) : 26.90 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन : 96.40 करोड़ रुपए

दूसरे दिन कैसी रही 'पेद्दी' की ऑक्यूपेंसी?

रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 'पेद्दी' की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 48.81 फीसदी रही। सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज में इसने क्रमशः 29.85%, 48.15%, 57.08% और 60.15% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Peddi Movie Review: राम चरण की 'पेद्दी' इमोशन का तूफान या स्लो ड्रामा, पढ़ें फुल रिव्यू

मेकर्स का दावा पहले दिन 'पेद्दी' कमाए 135 करोड़ रुपए

'पेद्दी' के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर मेकर्स ने जो दावा किया है, वह ट्रेड रिपोर्ट्स से अलग है। शुक्रवार को फिल्म की निर्माता कंपनी वृद्धि सिनेमाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Box office CHAMPION - #PEDDI SIR... Rs 135.36 CR+ gross worldwide on Day 1... Meet #PEDDI now in cinemas.” जबकि ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'पेद्दी' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 110.49 करोड़ रुपए की कमाई की। माना जा रहा है कि वीकेंड पूरा होने से पहले ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'पेद्दी' की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की कहानी दिखाती है। इसमें राम चरण एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो समाज में सम्मान पाने के लिए पहलवान बनता है। फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।