Bhooth Bangla बनी अक्षय कुमार की छठी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में ये मूवीज शामिल

Published : May 15, 2026, 08:59 AM IST

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते ही उनके करियर की छठी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म ने भारत में लगभग 181.26 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ये हैं अक्षय की टॉप 5 फ़िल्में...

PREV
15
2.0 (2018)

भारत में कमाई : लगभग 189.55 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

यह तमिल सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसका डायरेक्शन एस. शंकर ने किया है। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय कुमार बतौर विलेन दिखाई दिए हैं।

25
4. हाउसफुल 4 (2019)

भारत में कमाई : लगभग 206 करोड़ रुपए

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फंतासी एक्शन कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, शरद केलकर कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

यह भी पढ़ें : Movies With Same Name: एक नाम से बनी 4 फ़िल्में, जानिए BO पर किसका कैसा रहा हाल?

35
3. सूर्यवंशी (2021)

भारत में कमाई : लगभग 196 करोड़ रुपए

यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार हैं, जबकि विलेन के तौर पर जैकी श्रॉफ दिखाई दिए हैं। कैटरीना कैफ फिल्म की लीड हीरोइन हैं और अजय देवगन और रणवीर सिंह ने इसमें कैमियो किया है।

45
2. मिशन मंगल (2019)

भारत में कमाई : 202.98 करोड़ रुपए

जगनशक्ति ने इस ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन किया है। अक्षय कुमार की इसमें मुख्य भूमिका है। जबकि उनके साथ सपोर्टिंग कास्ट में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुलहाड़ी, शरमन जोशी और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Viral Video: Karuppu Release टली तो रो पड़े डायरेक्टर आरजे बालाजी, फैन्स से मांगी माफ़ी

55
1. गुड न्यूज (2019)

भारत में कमाई : 205.14 करोड़ रुपए

इस कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता है। अक्षय कुमार के अपोजिट इस फिल्म में करीना कपूर दिखाई दी हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की भी इसमें अहम् भूमिका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories