Karuppu Movie Release Delay: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर Karuppu की रिलीज में अचानक हुई देरी से फैंस नाराज हो गए। इसी बीच डायरेक्टर और एक्टर आरजे बालाजी का इमोशनल वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने रोते हुए फैंस से माफी मांगी। फिल्म 14 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन वित्तीय विवादों के कारण कई शो रद्द करने पड़े।
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज में आई अचानक देरी ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। 14 मई को दुनियाभर में रिलीज होने वाली इस फिल्म के सुबह और दोपहर के शो आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिए गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर आरजे बालाजी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फैंस से माफी मांगते नजर आए। वीडियो में बालाजी काफी भावुक दिखे और उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए किसी तरह का तनाव नहीं झेलना चाहिए था। अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इमोशनल वीडियो में रो पड़े डायरेक्टर आरजे बालाजी
आरजे बालाजी ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रहे हैं “उम्मीद करता हूं कि यह मेरा आखिरी अपडेट होगा।” इसके बाद उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, “मैं सभी फैंस से दिल से माफी मांगता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आप लोग दूर-दूर से फिल्म देखने आए थे। हम फिल्में अपनी जिंदगी का तनाव भूलने के लिए देखते हैं, लेकिन फिल्म देखने के लिए आपको तनाव झेलना पड़े, ऐसा नहीं होना चाहिए था। मुझे बहुत दुख है।”
यह भी पढ़ें : Karuppu Shows Cancelled : CM विजय की मेहरबानी भी ना आई काम, क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शो
‘करुप्पु’ को ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते थे बालाजी
वीडियो में आरजे बालाजी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं चाहता था कि ‘करुप्पु’ 14 मई को रिलीज हो और ब्लॉकबस्टर बने। मैं लगातार यही सोच रहा था। मुझे अब भी उम्मीद है।” आंसू पोंछते हुए उन्होंने आगे कहा, “हम सब कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म शाम के शो तक रिलीज हो जाए। सूर्या सर ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। आपने जो तनाव झेला उसके लिए माफ कीजिए, लेकिन यह इंतजार वर्थ होगा। फिल्म बहुत शानदार है। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।”
आखिरी वक्त पर क्यों अटकी 'करुप्पु' की रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज से ठीक पहले प्रोडक्शन से जुड़े कुछ वित्तीय समझौते अटक गए थे। इसी वजह से कई सिनेमाघरों में सुबह और दोपहर के शो रद्द करने पड़े। इससे पहले से टिकट बुक कर चुके फैंस काफी निराश हो गए। हालांकि, शुरुआती शो के टिकट बुक करने वाले दर्शकों को रिफंड दिए जाने की बात कही गई है। जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किया है, उन्हें ऑनलाइन ही रिफंड होगा। जबकि काउंटर से टिकट लेने वाले दर्शक बॉक्स ऑफिस खिड़की से ही अपना रिफंड ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Karuppu First Review: सूर्या-तृषा की 'करप्पु' का पहला रिव्यू, रेटिंग ने उड़ाई मेकर्स की नींद!
सूर्या और तृषा की जोड़ी ने बढ़ाया क्रेज
सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी करीब 20 साल बाद फिर साथ नजर आ रही है। इसकी वजह से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट ज्यादा है। इससे पहले दोनों Aaru में साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में योगी बाबू, इंद्रांस, शिवदा, स्वासिका, नैटी, सुप्रीत रेड्डी और अनघा माया रवि भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि आरजे बालाजी खुद फिल्म में नेगेटिव रोल निभा रहे हैं।
क्या है ‘करुप्पु’ की कहानी?
फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है, जो न्याय के लिए संघर्ष करते हैं। कोर्ट केस में लगातार हो रही देरी उनकी जिंदगी बदल देती है। इसी दौरान सूर्या का किरदार ‘सरवनन’ एंट्री लेता है, जिसे फिल्म में करुप्पुसामी का अवतार बताया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सूर्या का डबल रोल है।
