Published : Apr 20, 2026, 10:33 PM ISTUpdated : Apr 21, 2026, 08:14 AM IST
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड के बाद पहले सोमवार को भी फिल्म ने सम्मानजनक कमाई की। नतीजा यह हुआ कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के आंकड़ों की मानें तो 'भूत बंगला' ने चौथे दिन यानी रिलीज के बाद पहले सोमवार को भारत में नेट 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन के मुकाबले कमाई में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन जो आंकड़ा आया है, वह वीक डे का होने की वजह से सम्मानजनक माना जा रहा है।
26
'भूत बंगला' के कलेक्शन में गितनी गिरावट आई?
अगर तीसरे दिन की कमाई से तुलना करें तो 'भूत बंगला' के कलेक्शन में 70.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। यहां तक कि फिल्म शुरुआती तीन दिनों में से किसी भी दिन की कमाई की बराबरी नहीं कर पाई है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने शुरुआती चार दिन में भारत में नेट 64.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 77.34 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
46
'भूत बंगला' के कलेक्शन में पहली बार आई गिरावट
अगर 'भूत बंगला' के चारों दिन के कलेक्शन की तुलना करें तो इसमें पहली बार गिरावट दर्ज हुई है। पेड प्रीव्यू वाले दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे। फिर पहले से लेकर तीसरे दिन तक इसकी नेट कमाई क्रमशः 12.25 करोड़ रुपए, 19 करोड़ रुपए और 23 करोड़ रुपए रही।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में ओवरसीज में ग्रॉस 26.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे। चौथे दिन ओवरसीज में इसकी कमाई ग्रॉस 2.50 करोड़ रुपए रही, जिसके चलते विदेशों में इसकी कमाई 29 करोड़ रुपए हो गई है और दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपए हो गया है।
66
'भूत बंगला' ने रिकवर किया 50 फीसदी से ज्यादा बजट
'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 फीसदी से ज्यादा की लागत रिकवर कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपए हो चुका है, जो बजट का 53.9 फीसदी है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।