अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड के साथ इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म के दूसरे संडे यानी 10वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।
फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो गए हैं और इसने दूसरे संडे भी शानदार कलेक्शन किया। बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं।
26
भूत बंगला का 10वें दिन का कलेक्शन
फिल्म भूत बंगला का 10वें दिन का कलेक्शन रिवील हो गया है। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने 11.44 करोड़ की कमाई कर ली है। फिलहाल फिल्म के देशभर में 9498 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 112.34 करोड़ कमा लिए हैं। इसका ग्रॉस कलेक्शन 133.60 करोड़ तक पहुंच गया है।
46
वर्ल्डवाइड भूत बंगला की कमाई कितनी
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी भूत बंगला का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक ग्लोबल लेवल पर 167.87 करोड़ कमा लिए हैं। इसका ओवरसीज कलेक्शन 43 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। बता दें कि दुनियाभर में इसके 100,568 शोज चल रहे हैं।
56
भूत बंगला की आखिरी 5 दिनों की कमाई
भूत बंगला ने आखिरी 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा हाथ मारा है। इसने 5वें दिन इसने 8 करोड़, छठें दिन 6.15 करोड़, 7वें दिन 5.50 करोड़, 8वें दिन 5.75 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया था।
66
सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों में शामिल भूत बंगला
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला देश की सबसे ज्यादा कमाई वाली टॉप 10 हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म फिलहाल लिस्ट में 9वें नंबर पर है। टॉप पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।