Naagin 7 Off Air Confirm: बंद हो रहा एकता कपूर का नागिन 7, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Published : Apr 26, 2026, 03:31 PM IST

एकता कपूर के फेमस सीरियल नागिन 7 को लेकर एक जबरदस्त झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी के लीड रोल वाले इस शो पर जल्दी ही ताला लगने वाला है। बता दें कि खुद एकता भी शो के बंद होने वाली बात को कन्फर्म की है। 

PREV
16
बंद हो रहा नागिन 7

टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल नागिन 7 को लेकर एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो पर जल्दी ही ताला लगने वाला है। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।

26
नागिन 7 की लगातार गिर रही TRP

बता दें कि नागिन 7 ने शुरुआत में दर्शकों को बांधे रखा। इस शो को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे, स्टार कास्ट भी शानदार थी, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से दर्शकों ने इसे नकार दिया। ऐसे में इसकी TRP भी गिरने लगी।

ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम

36
नागन 7 बंद करने का फैसला

नागिन 7 की कम होती पॉपुलैरिटी और गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं हैं कि नागिन 7 पर ताला लगने वाला है, लेकिन मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं किया गया था। हालांकि अब शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद कंफर्म कर दिया है कि ये ऑफ एयर होगा।

46
कब बंद होगा नागिन 7

एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी नागिन 7 की टीम के साथ नजर आ रहीं हैं, इसी दौरान उन्होंने बताया कि हम नागिन 7 को बंद कर रहे हैं। एकता वीडियो में बता रहीं हैं कि नागिन 7 उनके बर्थडे पर ऑफ एयर होगा।

56
नागिन 7 के 8 एपिसोड बचे हैं

खबरों की मानें तो अब नागिन 7 के सिर्फ 8 एपिसोड बचे हैं। बता दें कि एकता कपूर के जन्मदिन पर 7 जून को नागिन 7 का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। नागिन सीरियल के शुरुआती सीजन काफी धमाकेदार रहे।

66
कब शुरू हुआ था नागिन 7

बता दें कि नागिन 7 का पहला एपिसोड 27 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुआ था और जून में ये शो ऑफ एयर हो जाएगा। इसकी गिरती TRP की वजह से मेकर्स ने इस सीजन को जल्द खत्म करने का फैसला लिया। नागिन 7 के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, क्योंकि जल्द ही सीरीज में लीप आने वाला है और नए कलाकारों की भी एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें... TMKOC को झटका, ये एक्टर छोड़ रहा शो-अब तक 12 स्टार्स कर चुके सीरियल से किनारा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories