MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TMKOC को झटका, ये एक्टर छोड़ रहा शो-अब तक 12 स्टार्स कर चुके सीरियल से किनारा

TMKOC को झटका, ये एक्टर छोड़ रहा शो-अब तक 12 स्टार्स कर चुके सीरियल से किनारा

सीरियल Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को लेकर एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। सामने आए शो के नए प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक और एक्टर शो छोड़ रहा है क्योंकि प्रोमो में उसके लापता होने और फिर मौत की अफवाह को दिखाया गया है। 

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Apr 26 2026, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को झटका
Image Credit : instagram

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को झटका

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आए नए मोड़ ने दर्शकों को झटका दिया है। प्रोमो में बापूजी यानी अमित भट्ट के लापता होने और फिर उनकी मौत की अफवाहों के संकेत दिए गए हैं। इससे गोकुलधाम सोसायटी में सनसनी फैल गई है। जैसे-जैसे दहशत बढ़ती है, जेठालाल टूटा हुआ और हताश नजर आता है। प्रोमो में बापूजी की मौत का संकेत मिलता है। कई लोगों का मानना ​​है कि निर्माता सस्पेंस बनाए रखने के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि अमित शो छोड़ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इसी मौके पर आपको बताते हैं कि अब तक कितने स्टार्स ये शो छोड़ चुके हैं।

29
दयाबेन छोड़ चुकी सीरियल
Image Credit : instagram

दयाबेन छोड़ चुकी सीरियल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को रोल करने वाली दिशा वकानी ने निजी कारणों से 2017 में शो छोड़ दिया था। बेटी के जन्म के बाद वो शो में कभी वापस नहीं लौटीं। अभी भी मेकर्स उनके कमबैक की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Netflix TOP 10 Films: किस मूवी का NO.1 पर कब्जा, धुरंधर-मर्दानी 3 टॉप 5 में भी नहीं

39
जेठालाल का बेटा तप्पू
Image Credit : bhavya gandhi instagram

जेठालाल का बेटा तप्पू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के बेटे तप्पू का रोल भव्य गांधी ने निभाया था। वे 2008-2017 तक शो में रहे। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और राज अनादकट ने उनकी जगह ली। वे शो में 2017-2022 तक रहे। उनके जाने के बाद नीतीश भलूनी तप्पू का रोल किया।

49
डॉ. हाथी का बेटा गोली
Image Credit : instagram

डॉ. हाथी का बेटा गोली

सीरियल में डॉ. हाथी के बेटे गोली का रोल कुश शाह निभा रहे थे। वे शो में 2008-2024 तक रहे। उन्होंने 2024 में पर्सनल कारणों से शो छोड़ दिया। फिर उनकी जगह धर्मित तुराखिया ने ली।

59
रोशन दारूवाला सोढ़ी भी छोड़ चुकी शो
Image Credit : instagram

रोशन दारूवाला सोढ़ी भी छोड़ चुकी शो

सीरियल के शुरुआत में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने रोशन दारूवाला का रोल प्ले किया, जो रोशन सोढ़ी पत्नी थी। वे 2008-2013 तक शो में रही। उनके जाने के बाद दिलखुश रिपोर्टर ने जेनिफर की जगह ली। फिलहाल मोनाज मेवावाला शो में रोशन का किरदार निभा रही है।

69
भिड़े की बेटी सोनू
Image Credit : instagram

भिड़े की बेटी सोनू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार शुरू में झील मेहता ने निभाया। वे 2008-2012 तक शो में रही। झील के बाद निधि भानुशाली ने सोनू का रोल किया। निधि के जाने के बाद पलक सिंधवानी सोनू बनी। अब खुशी माली ये रोल कर रही हैं।

79
तारक मेहता ने भी छोड़ा शो
Image Credit : instagram

तारक मेहता ने भी छोड़ा शो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल शुरुआत से शैलेश लोढ़ा ने निभाया। वे 2008-2022 तक शो में रहे। उन्होंने 2022 में शो छोड़ दिया। उनके बाद से सचिन श्रॉफ तारक मेहता बने।

89
रोशन सिंह सोढ़ी भी छोड़ चुके शो
Image Credit : instagram

रोशन सिंह सोढ़ी भी छोड़ चुके शो

सीरियल के शुरुआत में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया। वे 2008-2013 तक शो में रहे। फिर उनके जाने के बाद लाड सिंह मान ने सोढ़ी का रोल किया। 2014 में गुरुचरण सिंह शो में वापस आए। उन्होंने 2020 तक शो में किया और फिर छोड़ दिया। फिलहाल बलविंदर सिंह सूरी सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।

99
तारक मेहता की अंजली भाभी
Image Credit : instagram

तारक मेहता की अंजली भाभी

शो में तारक मेहता की पत्नी अंजली का रोल नेहा मेहता ने निभाया। वे 2008-2022 तक शो में रही। फिर उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके जाने के बाद से सुनयना फौजदार अंजली का रोल कर रही हैं।

ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
दिशा वकानी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Box Office पर सबसे बड़ा क्लैश, एक कहानी पर बनी 7 फ़िल्में, 2 एक दिन में आईं, सभी रहीं डिजास्टर!
Recommended image2
Dhurandhar 2 Collection Day 38: वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस धुआं-धुआं, फिर दहाड़ी धुरंधर 2
Recommended image3
Salman Khan की एंट्री होते ही हिट हुई 181 मिनट की यह फिल्म, वरना कोई खरीदने को भी ना था तैयार!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved