
डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ वाली अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज को 21 दिन हो गए है और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस जलवा दिखा रही है। फिल्म की शानदार स्टोरी और स्टार कास्ट की वजह से इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी रिवील कर दी गई है। आइए, पढ़ते है पूरी जानकारी...
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 2026 की अभी तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस 232.78 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी बीच आपको बता दें कि सिनेमाघरों में गदर मचा रही फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके डिजिटल राइट्स की डील हो चुकी थी। इसके राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। इस हिसाब से फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज के 45-60 दिनों के बाद इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस हिसाब से फिल्म जून के आखिरी और जुलाई के पहले वीक में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें... Raja Shivaji के 7 हीरो की पत्नियों की असली उम्र क्या, एक पति से 19 साल छोटी-एक 2 साल बड़ी
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। हालांकि, 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू शो हुआ था। फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 19 करोड़ कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म का कमाई 23 करोड़ थी। पहले वीक फिल्म 84.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। दूसरे वीक इसका कलेक्शन 43.75 करोड़ रहा। पिछले 3 दिन के कलेक्शन की बात करें तो 19वें दिन 2.25 करोड़, 20वें दिन 1.75 करोड़ और 21वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया था। बता दें कि फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है और इसने अभी तक लागत से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म की बात करें तो ये एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।