Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, हुआ खुलासा

Published : Apr 07, 2026, 11:10 AM IST
bhooth bangla ott release akshay kumar priyadarshan horror comedy  where to watch after theatrical run

सार

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। कुछ ने इसे शानदार बताया तो कुछ को पसंद नहीं आया। इसी बीच डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी सामने आई हैं। बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। अक्षय के फैन्स इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। ये एक जोरदार हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ परेश रावल राजपाल यादव और असरानी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई। मूवी की रिलीज को अभी वक्त लेकिन इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी सामने आ गई है। आइए, जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अक्षय की भूत बंगला…

किस ओटीटी पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला अप्रैल 2026 की सबसे रोमांचक रिलीज में से एक है। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन की 14 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक मूवी है। इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, ​​तब्बू, मिथिला पारकर लीड रोल में हैं। कुछ घंटे पहले ही भूत बंगला के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। अब ये पता चल गया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म कहां स्ट्रीम होगी। आमतौर पर कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती है। फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी की मानें तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड

धुरंधर 2 के कारण बदली भूत बंगला की रिलीज डेट

बता दें कि भूत बंगला पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अक्षय की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के चलते एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया। फिल्म निर्माताओं के एक आधिकारिक बयान में कहा था कि धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता को देखते हुए भूत बंगला को एक सप्ताह आगे बढ़ाकर, हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोनों फिल्मों को वो थिएटर स्पेस, मार्केटिंग फोकस और दर्शकों का ध्यान मिले जिसके वे वास्तव में हकदार हैं। मेकर्स ने ये भी कहा था कि वे हमेशा सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों की सुविधा को प्राथमिकता देना चाहते हैं और अपनी फिल्मों के माध्यम से उनका भरपूर मनोरंजन करने का प्रयास करते हैं। फिल्म अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी और 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू शो होगा। बता दें कि फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय की केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। फिल्म की पटकथा प्रियदर्शन, रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने लिखी है।

ये भी पढ़ें... 80 रीमेक में काम करने वाला बॉलीवुड को इकलौता एक्टर कौन, एकता कपूर से खास कनेक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 पर CBFC की कैंची, 1000 CR कमाने के बाद 21 कट, संजय दत्त का डायलॉग भी काटा!
Akshay Kumar VS Tabu: किसने किया ज्यादा फिल्मों में काम, दोनों में पहले कौन आया बॉलीवुड