Bhooth Bangla Teaser: 1.23 मिनट के टीजर में हंसी-डर के साथ अक्षय कुमार ने लगाया कॉमेडी का तड़का

Published : Mar 12, 2026, 12:32 PM ISTUpdated : Mar 12, 2026, 12:39 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया। सामने आया टीजर काफी धमाकेदार। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के टीजर में अक्षय पूरी तरह से छाए हैं। उन्होंने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया। मूवी 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

PREV
17
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का टीजर

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को देखने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मेकर्स ने फैन्स उत्सुकता को बढ़ाते हुए गुरुवार को मूवी का जबरदस्त टीजर शेयर किया। पूरे टीजर में अक्षय का जलवा देखने को मिल रहा है।

27
कैसा है भूत बंगला का टीजर

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के टीजर में कहानी की झलक देखने को मिली। इसमें एक बंगला अंधेरी रात में नजर आता है। इसके बाद जंगल में दौड़ते हुए लोग दिखते हैं। फिर असरानी की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो कहते हैं- मालिक मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता, वधूसुर आएगा। इसके बाद परेश रावल, राजपाल यादव पूछते हैं- कौन है ये वधूसुर, फिर अक्षय कहते हैं तेरा फूफा, क्या तुझे वधूसुर के बारे में नहीं पता।

ये भी पढ़ें... 122 मिनट की इस फिल्म से 7 स्टार को निकाला, सबसे आखिरी में लिया अमिताभ बच्चन को-जीते 8 अवॉर्ड

37
फिल्म भूत बंगला के टीजर में क्या खास

फिल्म भूत बंगला के टीजर में आगे दिखाया कि अक्षय कुमार एक महल में पहुंच कर काफी एक्साइटेड नजर आते हैं और वो किसी से कहते है पैलेस बहुत शानदार औ बड़ा है। हालांकि, वहां रहने वाले लोग डरे हुए हैं। इसके बाद कई मजेदार चीजें होती हैं, जो हंसने पर मजबूर करती हैं।

47
कौन-कौन दिखा भूत बंगला के टीजर

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के सामने आए टीजर में फिल्म की तकरीबन पूरी स्टार कास्ट को दिखाया गया है। इसमें अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी,  तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, मिताली पारकर, राजेश शर्मा नजर आए।

57
कब रिलीज होगी फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

67
अक्षय कुमार ने शेयर किया भूत बंगला का टीजर

अक्षय कुमार ने फिल्म भूत बंगला का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- बंगले के अंदर हंसी, चीखें और आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे हैं। क्या आप अंदर जाने की हिम्मत करेंगे? #BhoothBanglaTeaserरिलीज। #BhoothBangla 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में। @priyadarshan.official @pareshrawalofficial @rajpalofficial.

77
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म भूत बंगला के अलावा वेलकम टू द जंगल और हैवान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे हैं। अक्षय की 2025 में 3-4 फिल्में रिलीज हुई थी और ये सभी 100 करोड़ गई थी।

ये भी पढ़ें... कौन है सलमान खान की वो बदनसीब हीरोइन, जो 37 साल में दे पाई सिर्फ एक HIT

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories