Bhooth Bangla के 3.03 मिनट के ट्रेलर में दिखे 7 स्टार, 2 को छोड़ सब 50 पार, एक की हो चुकी मौत

Published : Apr 06, 2026, 04:34 PM IST

Akshay Kumar Movie Bhooth Bangla Trailer रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म के 3.03 मिनट क ट्रेलर में 7 जाने-पहचाने चेहरे दिख रहे हैं। लेकिन इनमें से अब एक इस फिल्म को देखने के लिए दुनिया में नहीं है। ट्रेलर में दिखे 7 ये स्टार्स…

PREV
17
अक्षय कुमार

उम्र : 58 साल

अक्षय कुमार पिछली बार 2025 में रिलीज हुई सक्सेसफुल फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में दिखे थे। 'भूत बंगला' 2026 में उनकी पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में वे अर्जुन आचार्य नाम का किरदार निभा रहे हैं।

27
2. वामिका गब्बी

उम्र : 32 साल

वामिका 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार की लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी। पिछली बार उन्हें 2025 में रिलीज हुई 'भूल चूक माफ़' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Trailer: कॉमेडी में हॉरर का जबरदस्त ट्विस्ट, 3.03 मिनट का ट्रेलर कर देगा लोटपोट!

37
3. परेश रावल

उम्र : 70 साल

परेश रावल पिछली बार 'द राज स्टोरी' में दिखाई दिए थे। अक्षय के साथ पिछली बार वे 'सरफिरा' में नज़र आए थे। अब 'भूत बंगला' में उनका जबरदस्त कॉमिक अवतार देखने को मिलेगा।

47
4.राजपाल नौरंग यादव

उम्र : 55 साल

राज यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे। इस विवाद के बीच 'भूत बंगला' उनकी पहली फिल्म है। वे इस मूवी में सुंदर नाम का किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla के बाद भी नहीं रुकेगा खौफ का आतंक, आ रहीं अक्षय कुमार की ये 4 हॉरर कॉमेडी फ़िल्में!

57
5.तब्बू

उम्र : 54 साल

तब्बू और अक्षय कुमार लगभग 26 साल बाद कोई फिल्म साथ में कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को साल 2000 में रिलीज हुई 'हेरा फेरी' में स्क्रीन शेयर करते देखा गया था। ट्रेलर देख लगता है कि वे फिल्म में भूतनी का रोल कर रही हैं।

67
6.मिथिला पालकर

उम्र : 33 साल

'भूत बंगला' मिथिला पालकर की 2026 की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें जनवरी में रिलीज हुई 'हैप्पी पटेल : खतरनाक जासूस' में दिखी थीं, जिसमें वीर दास का लीड रोल है।

77
7.गोवर्धन असरानी

उम्र : 84 साल (निधन हो चुका)

गोवर्धन असरानी के फैन्स के लिए 'भूत बंगला' एक इमोशनल ट्रीट होगी। क्योंकि इसकी रिलीज से लगभग 6 महीने पहले 20 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया। 'भूत बंगला' के ट्रेलर में उन्हें काफी स्पेस मिला है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories