- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla के बाद भी नहीं रुकेगा खौफ का आतंक, आ रहीं अक्षय कुमार की ये 4 हॉरर कॉमेडी फ़िल्में!
Bhooth Bangla के बाद भी नहीं रुकेगा खौफ का आतंक, आ रहीं अक्षय कुमार की ये 4 हॉरर कॉमेडी फ़िल्में!
Akshay Kumar Upcoming Film Bhoot Bangla का टीजर रिलीज हो गया है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिससे अक्षय लगभग 6 साल बाद फुल फ्लैज्ड रोल में लौटेंगे। अक्षय की पिछली हॉरर कॉमेडी 'लक्ष्मी' 2020 में रिलीज हुई थी। ये हैं अक्षय की 5 अपकमिंग हॉरर कॉमेडी मूवी…

भूत बंगला
रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2026
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू, गोवर्धन असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल, राजेश शर्मा, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
चामुंडा
रिलीज डेट : 4 दिसंबर 2026
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में तैयार हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगी, जबकि अक्षय कुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangala Teaser में दिखे 9 स्टार की उम्र कितनी? अक्षय कुमार की हीरोइन उनसे 26 साल छोटी
स्त्री 3
रिलीज डेट : 13 अगस्त 2027
मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस अगली कड़ी में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं।
पहला महायुद्ध
रिलीज डेट : 11 अगस्त 2028
मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की इस बड़ी फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक हैं। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे और बताया जा रहा है कि वे इसमें सरकटा के वंशज का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही यूनिवर्स की पिछली फिल्मों ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘चामुंडा’ और ‘मुंज्या’ के कई किरदार भी इसमें नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla First Song 'राम जी आके भला करेंगे' में कॉमेडी का तूफ़ान, भूतों के बीच नाचे अक्षय कुमार
दूसरा महायुद्ध
रिलीज डेट : 12 अक्टूबर 2028
'महायुद्ध' फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट ‘दूसरा महायुद्ध’ भी 2028 में ही रिलीज के लिए तय किया गया है। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार सरकटा के वंशज की भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अन्य फिल्मों के कई चर्चित किरदारों की मौजूदगी की भी उम्मीद जताई जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।