
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की है। ट्रेलर से बनी जबरदस्त एक्साइटमेंट अब टिकट खिड़की पर भी नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 24.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर यह साबित कर दिया है कि ऑडियंस को इसका हॉरर और कॉमेडी का मिक्स पसंद आ रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो वीकेंड पर इसके कलेक्शन को और ऊपर ले जा सकता है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में नेट 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, एक दिन पहले हुए पेड प्रीव्यूज से इसकी कमाई 3.75 करोड़ रुपए हुई थी। कुल मिलाकर भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 16 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 19.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ग्रॉस 24.20 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Day 1 Collection में 2026 की इन 5 फिल्मों से पीछे, नं. 1 का तो सिर्फ 12% कमा पाई!
'भूत बंगला' की सबसे बड़ी ताकत इसका हॉरर और कॉमेडी का संतुलन माना जा रहा है। हंसी और डर का यह कॉम्बिनेशन फैमिली ऑडियंस को थिएटर तक खींच रहा है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को मजबूती दी है, जिससे आने वाले दिनों में भी इसके कलेक्शन में तेजी देखने को मिल सकती है। यह साफ है कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Actress Tabu का असली नाम क्या, पिता का सरनेम क्यों नहीं लगातीं साथ?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा और दिवंगत असरानी जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार के केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।