- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Day 1 Collection में 2026 की इन 5 फिल्मों से पीछे, नं. 1 का तो सिर्फ 12% कमा पाई!
Bhooth Bangla Day 1 Collection में 2026 की इन 5 फिल्मों से पीछे, नं. 1 का तो सिर्फ 12% कमा पाई!
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग की है। लेकिन यह 2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर में शामिल होने से चूक गई। हालांकि, यह छठे पायदान पर है। जानिए 2026 की 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में कौन सी हैं...

5. बॉर्डर 2 (हिंदी फिल्म)
रिलीज डेट : 23 जनवरी 2026
पहले दिन की कमाई : 30 करोड़ रुपए ('भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 2 गुना से भी ज्यादा)
डायरेक्टर : अनुराग सिंह
स्टार कास्ट : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह
4. मन शंकर वर प्रसाद गारू (तेलुगु फिल्म)
रिलीज डेट : 12 जनवरी 2026
पहले दिन की कमाई : 32.25 करोड़ रुपए ('भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 2 गुना से भी ज्यादा)
डायरेक्टर : अनिल रविपुड़ी
स्टार कास्ट : चिरंजीवी, वेंकटेश, नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, ज़रीना वहाब, हर्ष वर्धन, सचिन खेड़ेकर, शरत सक्सेना और अन्य।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Actress Tabu का असली नाम क्या, पिता का सरनेम क्यों नहीं लगातीं साथ?
3.उस्ताद भगत सिंह (तेलुगु फिल्म)
रिलीज डेट : 19 मार्च 2026
पहले दिन की कमाई : 34.75 करोड़ रुपए ('भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 2.5 गुना से भी ज्यादा)
डायरेक्टर : हरीश शंकर
स्टार कास्ट : पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना, आर. पार्थिवान, के.एस. रविकुमार, नवाब शाह और अन्य।
2. द राजा साब (तेलुगु फिल्म)
रिलीज डेट : 9 जनवरी 2026
पहले दिन की कमाई : 53.75 करोड़ रुपए ('भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 4 गुना से भी ज्यादा)
डायरेक्टर : मारुति
स्टार कास्ट : प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, ज़रीना वहाब और अन्य।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Dialogues: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के 14 मजेदार डायलॉग, जिन पर ख़ूब लगे ठहाके!
1. धुरंधर द रिवेंज (हिंदी फिल्म)
रिलीज डेट : 19 मार्च 2026
पहले दिन की कमाई : 102.55 करोड़ रुपए ('भूत बंगला' के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले 8 गुना से भी ज्यादा)
डायरेक्टर : आदित्य धर
स्टार कास्ट : रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और अन्य।
'भूत बंगला' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने रिलीज वाले दिन यानी 17 अप्रैल को लगभग 12.25 करोड़ रुपए कमाए। अगर इसकी तुलना 2026 की सबसे बड़ी ओपनर 'धुरंधर द रिवेंज' से करें तो यह महज 11.9 फीसदी है। 16 अप्रैल की रात 9 बजे से हुए 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यूज ने 3.50 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।