Bigg Boss 20 Update: 'बिग बॉस 20' के घर में ‘छोटा भीम’ के गाने को लेकर अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे आमने-सामने आ गईं। इसके बाद कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए की टीम ने तीनों राउंड जीते और मैरी कॉम नई कैप्टन बनीं।
‘बिग बॉस 20’ का घर एक बार फिर छोटी सी बात से बड़े विवाद का गवाह बना। इस बार मामला ‘छोटा भीम’ के गाने से शुरू हुआ और बात अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे की बहस तक पहुंच गई। इसी एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क ने भी घर के समीकरण बदल दिए। मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बनीं।
25
‘छोटा भीम’ के गाने से क्यों नाराज हुईं अरिश्फा?
घर में यंग डीएसए और उनकी टीम के कुछ सदस्य ‘छोटा भीम’ का गाना गुनगुना रहे थे। अरिश्फा को लगा कि यह गाना उन्हें चिढ़ाने या उन पर कमेंट करने के लिए गाया जा रहा है। अरिश्फा ने इस बात को लेकर उदिति सिंह से बातचीत की। तभी आम्रपाली ने उनकी बात सुन ली और कहा कि सुबह-सुबह घर का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। यहीं से दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
35
‘बुली गैंग’ कहने पर नाराज हुई आम्रपाली
बात आगे बढ़ी तो अरिश्फा ने यंग और उनके साथियों को ‘बुली गैंग’ तक कह दिया। उनका कहना था कि कुछ लोग अकेले बात करने के बजाय हमेशा ग्रुप में सामने आते हैं। आम्रपाली ने इस बात का विरोध किया और सवाल किया कि उन्हें ‘बुली’ क्यों कहा जा रहा है। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई।
45
पहले भी हो चुकी है दोनों के बीच बहस
यह पहली बार नहीं है जब अरिश्फा और आम्रपाली के बीच विवाद हुआ हो। शो के शुरुआती दिनों में भी दोनों की बहस चर्चा में रही थी। आम्रपाली ने अरिश्फा को बचा कह दिया था जिसके बाद लड़ाई काफी बढ़ गई और फैमिली के संस्कार तक बात पहुंच गई थी।
इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत की। मुकाबले के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम की अगुवाई यंग डीएसए कर रहे थे, जबकि दूसरी टीम काजी तौकीर के साथ थी। कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए की टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने लगातार तीनों राउंड अपने नाम किए, जिससे काजी तौकीर की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बन गईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।