
‘बिग बॉस 20’ (‘Bigg Boss 20’) में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े हो रहे हैं। सलमान खान का यह शो अब इस वजह से चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने माही विज और यंग DSA के रुख की तारीफ की है। हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और गलत व्यवहार के सामने अपना पक्ष रखने को लेकर काम्या ने तारीफ की है। बता दें कि काम्या खुद ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रह चुकी हैं और शो के घटनाक्रम पर अक्सर अपनी राय रखती हैं।
‘बिग बॉस 20’ में हाल के दिनों में कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव देखने को मिले हैं। माही विज और यंग DSA को लेकर काम्या पंजाबी ने X पर लिखा,' वह इस समय माही विज और यंग DSA के लिए तालियां बजा रही हैं। उन्होंने माही की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने दोस्त गुल्लू का साथ दिया, वह शानदार था। वहीं, यंग DSA के बारे में काम्या ने कहा कि उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के नकुल के मुंह पर साफ कह दिया कि वह गलत हैं।
काम्या ने आगे लिखा कि उन्हें ऐसे लोग पसंद हैं, जो खुलकर अपनी बात रखते हैं और चीजों को असल रूप में पेश करते हैं। अब आगे क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Literally clapping for Mahi n Yung right now👏👏 The way Mahi stood up for her friend Gullu was amazing. And Yung? Absolutely bindaas, no sugar coating—he told Nakul straight to his face "tu galat hai” Love to see people keeping it real. Let's see aage kya hota hai #BiggBoss20
— Kamya Punjabi Dang (@iamkamyapunjabi) October 14, 2026
काजी तौकीर ने स्काउट ओपी के साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने स्काउट के कान में थूका था। वह इस घटना को मजाकिया अंदाज में सुना रहे थे। नकुल ढुल ने यह बातचीत सुनने के बाद स्काउट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया। काजी ने अपनी बात को मजाक बताते हुए सफाई दी, लेकिन बहस शांत नहीं हुई। विवाद के बीच गुल्लू ने मामले को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया। लेकिन नकुल और गुल्लू की बातचीत बहस में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और कॉलर पकड़कर भिड़ गए। घर के दूसरे सदस्यों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: एल्विश यादव ने दिखाई 'बदमाशी'! गुल्लू-नकुल ढुल फाइट पर बोले- 'जो पिटा उसी को बिग बॉस बाहर कर रहे हैं...'
हाथापाई के दौरान माही विज नकुल पर नाराज होती नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पीछे से नकुल को मारा और गुल्लू के समर्थन में आवाज उठाई। हाथापाई के बाद बिग बॉस ने घरवालों को नियमों के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल में तीखी झड़प, 'चापलूस' कहने पर फूट पड़ा गुस्सा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।