Bigg Boss 20: माही विज को मिला था करीना कपूर का रोल, इस मूवी को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Published : Sep 16, 2026, 12:43 PM IST

Bigg Boss 20 में माही विज ने अपने करियर का पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बड़ी मूवी के लिए रोल मिला था, लेकिन बात नहीं बन पाई और उस रोल को करीना कपूर ने निभाया। आइए बताते हैं, टीवी एक्ट्रेस किस मूवी का जिक्र किया।

PREV
15

‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार-मोहब्बत, लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से भी शेयर कर रहे हैं, जिनके बारे में फैंस को नहीं पता है। अब टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने करियर के शुरुआती दौर का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मूवी के लिए बड़ा रोल मिला था, लेकिन बात नहीं बन पाई।

25

माही को कैसे मिला था पहला मौका?

माही विज ने अपनी शुरुआती जर्नी को याद करते हुए बताया कि मुंबई आने के बाद उन्हें जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिल गया था। उन्होंने ‘तू तू है वही’ के रीमिक्स म्यूजिक वीडियो में काम किया था। इसके बाद उनके लिए एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के रास्ते खुले। वो साउथ की कई हिट मूवी का हिस्सा रहीं।

35

‘युवा’ में करीना का रोल करने वाली थीं माही

माही ने आगे बताया कि उन्हें मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ के लिए चुना गया था। लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। वो मूवी का हिस्सा नहीं रहीं। बाद में वो रोल करीना कपूर ने निभाया।

45

‘युवा’ में करीना और विवेक ओबरॉय की थी जोड़ी

‘युवा’ में करीना कपूर ने विवेक ओबेरॉय के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई थी। इसके अलावा इस मूवी में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अजय देवगन जैसे कलाकार थे। फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।

और पढ़ें: सलमान खान ने दी कनिका मान-गुल्लू को हरी झंडी, बोले- तुम दोनों साथ में अच्छे लगते हो...

55

टीवी की दुनिया में बनाई पहचान

माही विज ने बाद में टेलीविजन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई। वह ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘बालिका वधू’ जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। 2025 में वह ‘सेहर होने को है’ के साथ फिक्शन टीवी पर वापस लौटीं और अब ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं।

और पढ़ें: Bigg Boss 20 मेकर्स ने खेला गेम! नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान बोले- 'हमें हराने को बुलाया है...'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories