bigg boss 20 qazi touqeer scoutop 7 strong contestants this season: बिग बॉस 20 की सबसे खास बात इसकी अलग-अलग बैकग्राउंड वाली कास्ट है। एक तरफ मैरी कॉम जैसी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स चैंपियन हैं, तो दूसरी तरफ माही विज और कनिका मान जैसे टीवी चेहरे हैं।
बिग बॉस 20 के ये हैं 7 सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स, काजी तौकीर से स्काउटओपी तक, जानें किसका दमदार बैकग्राउंड
सलमान खान का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है और इस बार घर में टीवी, बॉलीवुड, भोजपुरी सिनेमा, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। 6 सितंबर 2026 से शुरू हुए इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की है। इनमें कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी पहले से ही अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, तो कुछ अपनी प्रोफेशनल जर्नी की वजह से खास पहचान रखते हैं।
‘बिग बॉस 20’ की इस कंटेस्टेंट लिस्ट में काजी तौकीर, स्काउटओपी, माही विज, आसिफ खान, एमसी मैरी कॉम, अरिश्फा खान और गुल्लू जैसे नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इन 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में खास बातें...
28
काजी तौकीर
काजी तौकीर के लिए ‘बिग बॉस 20’ सिर्फ एक नया रियलिटी शो नहीं है, बल्कि टीवी की दुनिया में वापसी का भी बड़ा मौका है। काजी साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर रातोंरात फेमस हो गए थे। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ यह खिताब जीता था। दिलचस्प बात यह है कि इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट थे। काजी कश्मीरी, हिंदी और उर्दू में गाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बाद में एक्टिंग और म्यूजिक में भी हाथ आजमाया और फिल्म ‘फैंटम’ के पॉपुलर गाने ‘अफगान जलेबी’ से भी जुड़े रहे हैं।
‘बिग बॉस 20’ में आने के बाद काजी का अलग अंदाज लगातार चर्चा में रहा है। यहां तक कि पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें घर का ‘रॉकस्टार’ तक कहा और उनके वायरल स्टेप की नकल भी की।
38
अरिश्फा खान
अरिश्फा खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया की बड़ी क्रिएटर भी हैं। उन्होंने ‘एक वीर की अरदास...वीरा’ में यंग गुंजन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘उतरन’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री को डिजिटल ऑडियंस के लिहाज से भी खास माना जा रहा है। शो के शुरुआती दिनों में अरिश्फा का नाम कई टास्क और घर के समीकरणों में सामने आया है। वह सिर्फ सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के दम पर नहीं बल्कि घर के गेम में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
48
स्काउटओपी यानी तनमय सिंह
गेमिंग और डिजिटल दुनिया के फैंस के लिए स्काउटओपी कोई नया नाम नहीं है। उनका असली नाम तनमय सिंह है और वह भारत के जाने-माने गेमर, स्ट्रीमर और ई-स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी हैं। स्काउटओपी को खास पहचान पबजी मोबाइल और बीजीएमआई के जरिए मिली। वह टीम इंड, टीम सोल, फेनेटिक और ऑरेंज रॉक जैसी ई-स्पोर्ट्स टीमों से जुड़े रहे हैं। उनकी ऑनलाइन फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है।
‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर में स्काउटओपी ने अपनी कमाई को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने सलमान खान को बताया कि वह गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन से करीब 30 लाख रुपये महीने कमाते हैं। उनके डिजिटल कनेक्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो में आने से पहले एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और कैरीमिनाटी जैसे क्रिएटर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि घर के अंदर आने के कुछ ही दिनों में स्काउटओपी का एग्रेसिव गेमिंग वाला अंदाज टास्क और बहसों में भी दिखाई देने लगा है।
58
माही विज
टीवी की दुनिया में लंबी पारी खेल चुकीं माही विज भी इस सीजन की चर्चित कंटेस्टेंट हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा के किरदार से मिली थी। माही इससे पहले ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। ‘बिग बॉस 20’ उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह करीब दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और इस बार दर्शकों को उनकी रियल लाइफ पर्सनैलिटी को ज्यादा करीब से देखने का मौका मिल रहा है।
शो शुरू होने से पहले उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही थी। माही और जय भानुशाली ने अपने अलग होने की जानकारी एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। घर में आने के बाद माही कई टास्क और चर्चाओं में एक्टिव नजर आ रही हैं, जिससे उनकी मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है।
68
गुल्लू यानी कुशल तंवर
रियलिटी शो के फैंस के लिए कुशल तंवर उर्फ गुल्लू भी जाना-पहचाना नाम हैं। गुल्लू ने लगातार रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और ‘रोडीज डबल क्रॉस’ तथा ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ जैसे शोज जीत चुके हैं। इसके बाद वह ‘मा है ना’ जैसे रियलिटी शो के विनर भी बने। लगातार रियलिटी टीवी में नजर आने और जीत हासिल करने की वजह से गुल्लू को गेम और कॉम्पिटिशन का अनुभव रखने वाला कंटेस्टेंट माना जा रहा है। ‘बिग बॉस 20’ में भी उनका फोकस टास्क और गेम पर दिखाई दे रहा है। मौजूदा सीजन में कैप्टेंसी टास्क के दौरान गुल्लू का नाम मजबूत दावेदारों में सामने आया है।
78
एमसी मैरी कॉम
‘बिग बॉस 20’ की सबसे अलग प्रोफाइल वाली कंटेस्टेंट्स में एमसी मैरी कॉम का नाम शामिल है। छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने पहली बार इस तरह के रियलिटी शो में एंट्री की है। मैरी कॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनी थीं। वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीत चुकी हैं। बिग बॉस के घर में भी मैरी कॉम अपने स्पोर्ट्स करियर वाली डिसिप्लिन को साथ लेकर आने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि घर के कामों में भी सभी को हिस्सा लेना चाहिए और किसी एक व्यक्ति पर खाना बनाने या सफाई की पूरी जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए।
88
आसिफ खान
ओटीटी और वेब सीरीज देखने वाली ऑडियंस के बीच आसिफ खान पहले से ही काफी जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘मिर्जापुर’, ‘पाताल लोक’ और खास तौर पर ‘पंचायत’ में उनके काम से पहचान मिली। ‘पंचायत’ में गणेश उर्फ ‘दामाद जी’ का किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। आसिफ राजस्थान के निम्बाहेड़ा से आते हैं और मुंबई आने से पहले करीब पांच साल थिएटर से जुड़े रहे। उन्होंने फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया और धीरे-धीरे ओटीटी की दुनिया में अपनी जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस में आने से पहले आसिफ का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह शो उनके टेस्ट का नहीं है। अब वही एक्टर खुद बिग बॉस के घर में हैं और कैमरों के सामने अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।