2 करोड़ की बजट में बनी मूवी 'हनुमान अंश' सफलता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। इस मूवी के बॉलीवुड के कई बड़े स्टार मुरीद हो रहे हैं, इसी में एक नाम सोनू सूद का भी है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर बातचीत की। आइए बताते हैं, एक्टर ने मूवी को लेकर क्या कुछ कहा।
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की इस कामयाबी पर अभिनेता सोनू सूद ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की असली ताकत उनकी कहानी और कंटेंट में होनी चाहिए, सिर्फ ग्लैमर या बड़े बजट में नहीं।
25
‘हनुमान अंश’ की सफलता पर क्या बोले सोनू सूद?
सोनू सूद ने ‘हनुमान अंश’ की सफलता को कंटेंट की ताकत से जोड़कर देखा। एक्टर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म इतना अच्छा कर रही है। ये फिल्म दिखाती है कि अगर कहानी अच्छी हो, तो मूवी अच्छा चलेगी।
35
'मूवी के लिए अब बड़े बजट और चेहरों की नहीं जरूरत'
सोनू सूद ने आगे कहा कि ये फिल्म दिखाती है कि बात सिर्फ बजट, चेहरों, कलाकारों या प्रमोशन की नहीं है। सबसे ज्यादा मायने रखता है कि कहानी कितनी अच्छी है और वो लोगों की भावनाओं से कितना जुड़ती है। अब वक्त ऐसी मूवी बनाने का है, जो सिर्फ ग्लैमर पर बेस्ड ना हो। बल्कि ऐसी कहानी बनाएं जिससे लोग खुद को जोड़ सके। इस मूवी की सफलता से यही सीख मिलती है।
45
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मचाई हलचल
‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। मूवी 40 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी है और बड़ी संख्या में दर्शक अभी भी मूवी देखने जा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
सोनू सूद हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके अभिनेता हैं। ‘युवा’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘जोधा अकबर’, ‘दबंग’, ‘सिंबा’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। अभिनय के अलावा वह फिल्म प्रोडक्शन से भी जुड़े रहे हैं। इसके साथ एक्टर की पहचान सोशल वर्क भी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।