'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री के बाद उनके परिवार और करियर की चर्चा हो रही है। इसी बीच उनका एमएस धोनी से खास कनेक्शन सामने आया है। आइए बताते हैं, कैसे जुड़ा ये रिश्ता।
Zoom TV की रिपोर्ट के मुताबिक, रीति तिवारी के मामा अरुण पांडे हैं। वह उनकी मां प्रतिमा पांडे के भाई हैं। अरुण पांडे और एमएस धोनी की दोस्ती काफी पुरानी है और इसकी शुरुआत क्रिकेट के दिनों से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब वे झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम के लिए खेलते थे। क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई यह दोस्ती आगे चलकर पारिवारिक नजदीकी में बदल गई। यही वजह है कि रीति तिवारी और एमएस धोनी के परिवारों के बीच भी लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है।
25
धोनी के साथ बिजनेस कनेक्शन भी रहा
अरुण पांडे का धोनी के साथ रिश्ता सिर्फ पर्सनल नहीं प्रोफेशनल भी है। वह धोनी के साथ कई प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे हैं। अरुण पांडे 'M.S. Dhoni: The Untold Story' के निर्माण से भी जुड़े थे। साल 2016 में आई इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म में धोनी की जिंदगी और क्रिकेट सफर को पर्दे पर दिखाया गया था। इसके अलावा, रीति के नाम से जुड़ी Rhiti Sports कंपनी का नाम भी धोनी के साथ सामने आता रहा है।
35
कौन हैं रीति तिवारी?
रीति तिवारी भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी प्रतिमा पांडे की बेटी हैं। 'बिग बॉस 20' में आने से पहले भी वह संगीत और दूसरे क्रिएटिव कामों से जुड़ी रही हैं वह सिंगर, सॉन्गराइटर और म्यूजिक से जुड़ीं क्रिएटिव प्रोफेशनल के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 'बिग बॉस 20' में वह अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
45
'बिग बॉस 20' में क्यों चर्चा में हैं रीति?
रीति तिवारी ने 'बिग बॉस 20' में आने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें भी शेयर की हैं। उन्होंने शो में अपने माता-पिता के अलगाव और रिश्तों को लेकर अपनी सोच पर बात की। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि एक मशहूर पिता की बेटी होने की वजह से उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने का दबाव महसूस होता है।
मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों करीब 11-12 साल साथ रहे और इस दौरान उनकी बेटी रीति तिवारी का जन्म हुआ। बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और साल 2011-12 के आसपास वे अलग हो गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।