1980 के दशक की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, जानिए सबसे ज्यादा किसकी, किसने कितनी की कमाई?

Published : Sep 11, 2026, 05:25 PM IST

1980s ट्रेंड कर रहा है। लोग AI मेड अपनी तस्वीरों में उस दशक में खुद को देख रहे हैं। उस दशक में बॉलीवुड की कई शानदार फ़िल्में आईं, लेकिन कमाई के लिहाज से कोई बड़ा बेंचमार्क सेट नहीं हो पाया। नज़र डालें 1980s की 10 सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवीज पर…

PREV
110
1. मैंने प्यार किया

रिलीज: 1989

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14 करोड़ रुपए

सलमान खान और भाग्यश्री की इस रोमांटिक फिल्म ने दशक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई शोले के रिकॉर्ड से महज 1.5 करोड़ रुपए पीछे रही।

210
2. क्रांति

रिलीज: 1981

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 10.5 करोड़ रुपए

मनोज कुमार स्टारर इस फिल्म ने दशक की शुरुआत में ही बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया।मनोज कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बाबी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

310
3. राम तेरी गंगा मैली

रिलीज: 1985

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:  9.5 करोड़ रुपए

राज कपूर निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन में जगह बनाई। फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी जैसे कलाकार नज़र आए थे।

410
4. राम लखन

रिलीज: 1989

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 9.5 करोड़ रुपए

अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म भी दशक की बड़ी हिट्स में शामिल रही। फिल्म का डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था। फिल्म में अमरीश पुरी और परेश रावल जैसे कलाकर भी दिखे थे।

510
5. कुली

रिलीज: 1983

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 9.5 करोड़ रुपए

अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने जबरदस्त लोकप्रियता के साथ शानदार कारोबार किया। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, वहीदा रहमान और अमरीश पुरी जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

610
6. त्रिदेव

रिलीज: 1989

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8.75 करोड़ रुपए

नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ने भी टॉप फिल्मों में जगह बनाई। राजीव राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

710
7. विधाता

रिलीज: 1982

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:  8.5 करोड़ रुपए

दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर स्टारर इस फिल्म ने मजबूत कमाई की।सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकर भी नज़र आए थे।

810
8. मर्द

रिलीज: 1985

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8 करोड़ रुपए

अमिताभ बच्चन स्टारर यह एक्शन फिल्म दशक की बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में रही। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमृता सिंह, दारा सिंह, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार भी दिखे थे।

910
9. तेजाब

रिलीज: 1988

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8 करोड़ रुपए

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी खास पहचान बनाई। एन. चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, चंकी पांडे और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

1010
10. नसीब

रिलीज: 1981

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 7.5 करोड़ रुपए

अमिताभ बच्चन स्टारर इस मल्टीस्टारर फिल्म ने भी 80s की टॉप कमाई वाली फिल्मों में जगह बनाई। मनमोहन देसाई ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, रीना रॉय और अमजद खान जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

इस लिस्ट को ध्यान से देखें तो इसमें सबसे ज्यादा 3 फ़िल्में अमिताभ बच्चन की शामिल हैं। इसके बाद अनिल कपूर और मनोज कुमार की दो-दो फ़िल्में इस लिस्ट में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories