Box Office Battle: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में इस वीकेंड कौन करेगा तगड़ी कमाई? आंकड़े दंग कर देंगे

Published : Sep 11, 2026, 04:17 PM IST

Hanuman ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Battle: 11-13 सितंबर के वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। एक पहले हफ्ते में तेज है तो दूसरी 5वें हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

PREV
15

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ करीब एक महीने पुरानी ‘हनुमान अंश’ अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। दोनों ही मूवी एक दूसरे पर भारी पड़ती दिख रही है। अब नजर 11से 13 सितंबर के वीकेंड में दोनों मूवी की कमाई पर होगी। आइए जानते हैं, कौन किस पर पड़ सकता है भारी।

25

‘हनुमान अंश’ ने भले ही शुरुआत में धीमी कमाई की, लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में तेजी आई और यह कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ने में कामयाब रही। 35वें दिन भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा टिकट बिक्री से भी लगाया जा सकता है। Sacnilk के मुताबिक, एक समय BookMyShow पर ‘हनुमान अंश’ की करीब 31.38 हजार टिकट प्रति घंटे बिक रही थीं।

35

वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' की करीब 30.13 हजार टिकट प्रति घंटे बिक रही हैं। यानी टिकट बिक्री के मामले में फिलहाल यह फिल्म 'हनुमान अंश' से पीछे है। हालांकि, वीकेंड पर दोनों में से किसका सिक्का चलेगा, यह अभी साफ तौर पर कहना मुश्किल है।

45

'मिर्जापुर द मूवी' की पहले हफ्ते में शानदार कमाई

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बनाई और पहले वीकेंड में ही शानदार कलेक्शन किया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 4 से 7 सितंबर के शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने भारत में करीब ₹112.35 करोड़ ग्रॉस कमाए थे। इसके बाद भी इसकी रफ्तार बनी रही। फिल्म ने पहले पांच दिनों में करीब ₹125.60 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था। मंगलवार को भी फिल्म ने करीब ₹15.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। बुधवार को इस मूवी ने 12.55 करोड़ रुपए कमाए। जबकि गुरुवार को 10.05 करोड़ रुपए कमाए।

और पढ़ें: 'हैवान' एडवांस बुकिंग से नेट 1 करोड़ भी न कमा सकी! पहले दिन की टिकट बिक्री कर देगी हैरान!

55

'हनुमान अंश' की पांचवें वीकेंड में भी नहीं थमी रफ्तार

दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ की कहानी बॉक्स ऑफिस पर किसी चौंकाने वाले मोड़ से कम नहीं है। करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआत बेहद धीमी की थी, लेकिन बाद में दर्शकों का ऐसा सपोर्ट मिला कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती चली गई। फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी मजबूत प्रदर्शन किया। 5वें वीकेंड में इसकी कमाई ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा और 5वें रविवार तक इसका कलेक्शन तेजी से बढ़ा। Sacnilk के मुताबिक, 8 सितंबर तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹131.63 करोड़ था। इसके बाद 35वें दिन तक फिल्म का इंडिया नेट करीब ₹163.13 करोड़ और इंडिया ग्रॉस करीब ₹192.75 करोड़ पहुंच चुका था। गुरुवार को इस मूवी ने 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

और पढ़ें: Mirzapur The Movie: कालीन भैया की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस मामले में 'आवारापन 2' को पछाड़ा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories