Bigg Boss Marathi 6 Top 5 Moments, जिनकी वजह से एंटरटेनिंग बन गया रितेश देशमुख का शो!

Published : Apr 19, 2026, 07:40 AM IST

Bigg Boss Marathi Season 6 Grand Finale 19 अप्रैल को होगा। यह इस साल टीवी का सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग रियलिटी शो बनकर उभरा है। ग्रैंड फिनाले से पहले नजर डालिए रितेश देशमुख के इस सीजन के 5 सबसे चर्चित-यादगार पलों पर...

PREV
15
राखी सावंत की एंट्री से मचा हंगामा

राखी सावंत ने वाइल्डकार्ड के तौर पर घर में कदम रखते ही गेम का माहौल बदल दिया। पहले दिन से ही उन्होंने अपने बिंदास अंदाज, मजेदार कमेंट्स और उकसाने वाले व्यवहार से घरवालों को चौंका दिया। राकेश बापट को “एक्स-जीजू” कहना और घर के काम से दूरी बनाना, हर कदम पर उन्होंने लाइमलाइट बटोरी।

25
राकेश बापट vs विशाल कोटियन का बड़ा विवाद

राकेश बापट और विशाल कोटियन के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। छोटी सी बहस अचानक पर्सनल मुद्दों तक पहुंच गई, जिसमें तलाक और उम्र जैसे संवेदनशील विषय भी शामिल हो गए। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई और शो में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

35
तनवी कोलते बनीं ‘टास्क क्वीन’

तनवी कोलते ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को मजबूत खिलाड़ी साबित किया। उन्होंने कई टास्क में जीत हासिल की, दो बार कप्तान बनीं और अपनी समझदारी से गेम खेला। उनकी स्ट्रेटेजी और कंसिस्टेंसी ने उन्हें फाइनलिस्ट बनने तक पहुंचाया।

45
दीपाली सैयद और राखी की मजेदार जुगलबंदी

दीपाली सैयद और राखी सावंत की केमिस्ट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कभी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, तो कभी हल्के-फुल्के मजेदार पल देखने को मिले। उनका अनप्रेडिक्टेबल रिश्ता शो की हाइलाइट बन गया।

55
शॉकिंग एलिमिनेशन और फाइनलिस्ट्स का सफर

इस सीजन में कई चौंकाने वाले एलिमिनेशन हुए, खासकर “भाऊ का धक्का” सेगमेंट में। कई मजबूत कंटेस्टेंट्स के अचानक बाहर होने से गेम बार-बार पलटता रहा। अब आखिर में तनवी कोलते, राकेश बापट, विशाल कोटियन, अनुश्री माने और दीपाली सैयद फिनाले की रेस में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories