बॉलीवुड में ऐसी कई फ़िल्में आईं, रिलीज होने के महीनों और सालों बाद भी किसी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं। हां, इनमें से कुछ को यूट्यूब और गूगल प्ले जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है। डालिए ऐसी ही 5 हिंदी फिल्मों पर एक नज़र...
हिमेश रेशमिया स्टारर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है। फिल्म में प्रभु देवा, सिमोना जे., कीर्ति कुलहाड़ी, सनी लियोनी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। लगभग 20 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म दुनियाभर में बमुश्किल 11 करोड़ रुपए कमा पाई थी। एक साल हो गया, लेकिन अभी तक इस फिल्म को किसी OTT प्लेटफॉर्म ने नहीं खरीदा।
26
2. द लेडी किलर
थिएटर्स में कब आई : 3 नवम्बर 2023
अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। तकरीबन 45 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से 1 लाख रुपए की कमाई कर पाई थी। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म मानी जाती है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत देख कोई OTT प्लेटफॉर्म इसे खरीदने की हिम्मत नहीं कर सका। फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।
आमिर खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। तकरीबन 122 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 267.34 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं है। आमिर खान ने आर. प्रसन्ना निर्देशित इस फिल्म को OTT की बजाय यूट्यूब पर रिलीज किया था, जहां 100 रुपए का भुगतान कर इसे देखा जा सकता था। हालांकि, अब यह उनके चैनल आमिर खान टॉकीज पर भी उपलब्ध नहीं है।
46
4. देशद्रोही
थिएटर्स में कब आई : 14 नवम्बर 2008
कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके के लीड रोल वाली यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे डिजास्टर फिल्मों में गिनी जाती है। लगभग 3 करोड़ में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 79 लाख रुपए मुश्किल से कमा पाई थी। जगदीश ए. शर्मा निर्देशित इस फिल्म की खराब हालत देख किसी OTT प्लेटफॉर्म ने इसे नहीं खरीदा।
स्वतंत्र फिल्ममेकर अमित दत्ता ने यह फिल्म बनाई है, जो सआदत हसन मंटो और विनोद कुमार शुक्ल की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में अशोक चौधरी, ब्रह्मस्वरुप मिश्रा, गगन सिंह सेठी और पुष्पेन्द्र सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है। किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म उपलब्ध नहीं है।
66
6. फ्रोजन
थिएटर्स में कब आई : जुलाई 2007
यह हिंदी और लद्दाखी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवाजी चन्द्रभूषण ने किया है। फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा की मुख्य भूमिका है और उनके साथ राजेन्द्रनाथ जुत्सी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। शानदार कहानी होने के बावजूद यह फिल्म किसी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।