- Home
- Entertainment
- Netflix Top 5 Films: नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 मूवी, 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?
Netflix Top 5 Films: नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 मूवी, 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?
Top Netflix Movies:ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' OTT पर रिलीज हो गई है। आदित्य धर निर्देशित यह स्पाय एक्शन ड्रामा नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। क्या आप जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर अब तक की 5 सबसे ज्यादा देखी गई बॉलीवुड फ़िल्में कौन-सी हैं? डालिए नज़र...

5. क्रू (2024)
नेटफ्लिक्स पर व्यू : 28.8 मिलियन+
राजेश ए. कृष्णन निर्देशित यह फिल्म 29 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसने भारत में 89.9 करोड़ और वर्ल्डवाइड 157.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 24 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर आई थी।
4.लापता लेडीज
नेटफ्लिक्स पर व्यू : 31.1 मिलियन
8 सितम्बर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रंता, छाया कदम और रवि किशन जैसे कलाकारों में काम किया है। भारत में 20.24 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 25.26 करोड़ रुपए कमाने वाली यह फिल्म 26 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन किरण राव ने किया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar OTT: आधी रात Netflix पर आई ‘धुरंधर’, लेकिन यह एक चीज़ देख लोग हैरान
3.गंगूबाई काठियावाड़ी
नेटफ्लिक्स पर व्यू : 31.14 मिलियन
आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फ़रवरी 2022 को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 129.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 209.77 करोड़ रुपए कमाए थे। नेटफ्लिक्स पर फिल्म की स्क्रीनिंग 26 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी।
2. एनिमल
नेटफ्लिक्स पर व्यू : 31.4 मिलियन
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म ने भारत में 556.36 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 917.82 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 जनवरी 2024 को आई थी।
यह भी पढ़ें : Border 2 Day 8 Collection: 'मर्दानी 3' ने रोकी सनी देओल की फिल्म की रफ्तार, 8वें दिन ऐसा हुआ हाल
1. जवान
नेटफ्लिक्स पर व्यू : 33.7 मिलियन
शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने भी अहम् किरदार निभाया है। 7 सितम्बर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 643.87 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 1148.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2 नवम्बर 2023 से इस फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।