MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Border 2 Day 8 Collection: सनी देओल की फिल्म दूसरे शुक्रवार ही हांफी! 8वें दिन की सबसे कम कमाई

Border 2 Day 8 Collection: सनी देओल की फिल्म दूसरे शुक्रवार ही हांफी! 8वें दिन की सबसे कम कमाई

पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने वाली 'बॉर्डर 2' दूसरे हफ्ते के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की रिलीज का असर इस फिल्म पर देखने को मिल रहा है। जानिए सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की 8वें दिन की कमाई…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jan 31 2026, 11:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बॉर्डर 2 का आठवें दिन का कलेक्शन कितना
Image Credit : Facebook

बॉर्डर 2 का आठवें दिन का कलेक्शन कितना

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने आठवें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को लगभग 12.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर बुधवार को हुई कमाई से इसकी तुलना करें तो यह तकरीबन 4.64 फीसदी कम रहा। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुधवार को 13.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वीक डे कलेक्शन के लिहाज से इसे अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। लेकिन यह बीते 8 दिन में हुई कमाई में सबसे कम है। 

25
'मर्दानी 3' की कमाई की रफ़्तार 'बॉर्डर 2' से धीमी
Image Credit : Facebook

'मर्दानी 3' की कमाई की रफ़्तार 'बॉर्डर 2' से धीमी

अगर कमाई की रफ़्तार की बात करें तो 'बॉर्डर 2' अभी 'मर्दानी 3' से काफी आगे चल रही है। पहले दिन  'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके मुकाबले ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन लगभग 3 गुना से भी ज्यादा रहा है।

यह भी पढ़ें : Netflix पर अब तक सबसे ज्यादा देखी गईं 5 फ़िल्में, क्या 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?

35
Border 2 का 8 दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : instagram

Border 2 का 8 दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

अगर 8 दिन की कुल कमाई की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 257.50 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। भले ही फिल्म की कमाई की रफ़्तार कुछ कम हो गई है, लेकिन फिल्म को बजट निकालने से अब बस तकरीबन17.50 करोड़ रुपए और कमाने हैं। फिल्म का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। इसका निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है। 

45
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट
Image Credit : instagram

'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट

अगर सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी देखें तो 7वें दिन के मुकाबले 8वें दिन इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां सुबह के शोज में 'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी 6.67% थी तो वहीं 8वें दिन यह घटकर 6.58 फीसदी रह गई। दोपहर, शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः  13.24 फीसदी, 16.71फीसदी और 23.65 फीसदी दर्ज की गई।  वहीं, इस शुक्रवार रिलीज हुई 'मर्दानी 3' की सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 8.97% और दोपहर,  शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 14.78 फीसदी, 17.13 फीसदी और 31.14 फीसदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar OTT: आधी रात Netflix पर आई ‘धुरंधर’, लेकिन यह एक चीज़ देख लोग हैरान

55
बॉर्डर 2 की पहले हफ्ते की डे वाइड कमाई
Image Credit : X/@TSeries

बॉर्डर 2 की पहले हफ्ते की डे वाइड कमाई

  • पहला दिन : 32.10 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन : 40.56 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन : 57.20 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन : 63.59 करोड़ रुपए
  • पांचवां दिन : 23.31 करोड़ रुपए
  • छठा दिन : 15.04 करोड़ रुपए
  • सातवां दिन : 13.14 करोड़ रुपए

पहले हफ्ते की टोटल कमाई : 244.97 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इस खूबसूरत अभिनेत्री को जब 15 की उम्र में ही मिल गया था फिल्म में लीड रोल!
Recommended image2
Ustaad Bhagat Singh के लिए पवन कल्याण ने क्यों घटाई फीस, ट्रेलर-रनटाइम-बजट रिवील
Recommended image3
Sunny Deol की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड टूटा, बॉक्स ऑफिस पर 2026 की नं. 1 बनी यह फिल्म
Recommended image4
Trisha Krishnan से लेकर Nayanthara तक: साउथ की 5 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस, नंबर 1 की फीस कर देगी हैरान
Recommended image5
Bhoot Bangla में काम करने अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, इन 6 को मिली इतनी FEES
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved