MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • रामायण के 'लक्ष्मण' हुए रोमांटिक, पत्नी सरगुन मेहता के साथ रवि दुबे की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

रामायण के 'लक्ष्मण' हुए रोमांटिक, पत्नी सरगुन मेहता के साथ रवि दुबे की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे पत्नी सरगुन मेहता के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। सरगुन ने दोनों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जानिए दोनों का वर्क प्रोफाइल।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Oct 31 2026, 03:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

टीवी और फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले रवि दुबे इन दिनों 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वह अपने ऑनस्क्रीन अंदाज नहीं, बल्कि पत्नी सरगुन मेहता के साथ रोमांटिक तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं। सरगुन ने सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल की शानदार केमिस्ट्री और खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

दिवाली पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें

फोटो दिवाली पार्टी के लुक की है। तस्वीरों में रवि ब्लैक कलर के प्रिंटेड कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सरगुन ने गहरे हरे रंग का खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना है। एक तस्वीर में रवि पत्नी के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। वहीं, सरगुन के चेहरे की मुस्कान इस पल को और खास बना रही है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरा सौभाग्य है तू'।

35
Image Credit : instagram

2013 में शादी के बंधन में बंधे थे रवि और सरगुन

रवि दुबे और सरगुन मेहता की लव स्टोरी टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में भी साथ हिस्सा लिया। इस शो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली। तब से यह कपल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक-दूसरे का साथ देता नजर आता है।

45
Image Credit : instagram

'रामायण' में लक्ष्मण बनेंगे रवि दुबे

रवि दुबे इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। रवि के लिए लक्ष्मण का किरदार उनके करियर का बेहद खास प्रोजेक्ट है।

और पढ़ें: 'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!

55
Image Credit : instagram

टीवी से शुरू हुआ था रवि दुबे का करियर

रवि दुबे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह 'स्त्री तेरी कहानी', 'रणबीर रानो' और '12/24 करोल बाग' जैसे शोज में नजर आए। हालांकि, उन्हें घर-घर में पहचान सीरियल 'सास बिना ससुराल' से मिली। इसके बाद 'जमाई राजा' में सिद्धार्थ खुराना के किरदार ने उनकी पॉपुलिरिटी बढ़ जाए। रवि ने रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। वह 'नच बलिए 5' में पत्नी सरगुन के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' में भी हिस्सा लिया। वेब सीरीज की बात करें तो रवि 'जमाई 2.0', 'मत्स्य कांड' और 'लखन लीला भार्गव' में काम कर चुके हैं। एक्टिंग के साथ वह प्रोडक्शन की दुनिया में भी एक्टिव हैं।

और पढ़ें: 'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार
बॉलीवुड समाचार
 
3rd TEST • SA vs AUS
Lunch
SASA
329 & 387
AUSAUS
(26.0 ov) 429 & 60/7
Day 5 - Session 1
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन थे संजय गुप्ता? जिनकी मौत पर बुरी तरह टूटे संजय दत्त, बोले-मैं उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी करूंगा
Recommended image2
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
Recommended image3
मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानियों को पर्दे पर किया जिंदा, इतने गैंगस्टर्स पर फिल्म बना गए संजय गुप्ता
Recommended image4
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!
Recommended image5
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved