Published : Aug 24, 2023, 09:14 PM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 09:16 PM IST
69th National Film Awards 2023. 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई। बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट-कृति सेनन बनी तो अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसी बीच आपको बताते हैं कि किन स्टार्स को सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड मिले हैं।
अमिताभ बच्चन को 4 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म अग्निपथ, ब्लैक, पा और पीकू के लिए अवॉर्ड मिला।
210
अजय देवगन को तीन फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। ये फिल्में हैं जख्म, द लीजेंड ऑफ भगतसिंह और तान्हाजी।
310
कंगना रनोट को क्वीन, तनु वेड्स मनुु रिटर्न और मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म फैशन के लिए उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
410
कमल हासन को मून्राम पिरइ, नायकन और इंडियन फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
510
नाना पाटेकर को तीन बार यानी परिंदा, अग्निसाक्षी और क्रांतिवीर के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
610
शबाना आजमी सबपर भारी है। उन्हें 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म अर्थ, अंकुर, कंधार, पार और गॉड मदर के लिए सम्मान मिला।
710
पंकज कपूर को तीन बार यानी मकबूल, एक डॉक्टर और राख के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
810
नसीरुद्दीन शाह को 3 बार फिल्म इकबाल, पार और स्पर्श के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
910
तब्बू को फिल्म माचीस और चांदनी बार के लिए 2 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।
1010
मिथुन चक्रवर्ती को मृग्या, तकदीर कथा और स्वामी विवेकानंद के लिए 3 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।