Filmfare Awards 2025: 'लापता लेडीज' का जलवा, इन्हें मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Published : Oct 12, 2025, 08:04 AM IST
70th filmfare awards 2025 winners list

सार

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 का आयोजन गुजरात में धूमधाम से किया गया। शो को शाहरुख खान और करन जौहर ने होस्ट किया। किसे कौन सा अवॉर्ड मिला, इसकी लिस्ट भी सामने आई गई हैं। बता दें कि किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को 13 कैटेगिरी में अवॉर्ड्स मिले।

हर साल फिल्मफेयर अवॉर्ड का इंतजार सभी को रहता है। इसी बीच 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन शनिवार को धूमधाम से किया गया। अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट को शाहरुख खान और करन जौहर ने किया। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 की विनर लिस्ट भी सामने आ गई है। आपको बता दें कि किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का सबसे ज्यादा जलवा देखने को मिला। इस मूवी को अलग-अलग कैटेगिरी में करीब 13 अवॉर्ड्स मिले। आइए, देखने है पूरी विनर लिस्ट...

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 विनर लिस्ट

बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज

बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म- आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (जिगरा)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल)- राजकुमार राव (श्रीकांत)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल)- प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- छाया कदम (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू मेल- लक्ष्य (किल)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

ये भी पढ़ें... Filmfare Awards 2025: शाहरुख ने संभाला नहीं तो गिर जाती बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस?फिर किया ये काम

बेस्ट म्यूजिक- राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे, सजनी (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह, सजनी (लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- मधुबंती बागची, आज की रात (स्त्री 2)

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले- रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक )

बेस्ट स्टोरी- आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट कॉस्ट्यूम- दर्शन जालान (लापता लेडीज)

बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीजर (तौबा तौबा, बैड न्यूज)

बेस्ट वीएफएक्स- रिडिफाइन (मुंज्या)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू (किल)

बेस्ट एक्शन- सीयॉन्ग ओह, परवेज शेख - (किल)

बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी पणिक्कर (किल)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मयूर शर्मा (किल)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- श्याम बेनेगल और जीनत अमान

आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- अचिंत ठक्कर (जिगरा)

सिने आइकॉन अवॉर्ड्स

दिलीप कुमार, नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रमेश सिप्पी, बिमल रॉय, शाहरुख खान, करन जौहर।

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में कई सेलेब्स ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी। अभिषेक बच्चन ने धांसू परफॉर्मेंस दी। उन्होंने पिता अमिताभ बच्चन को अपनी परफॉर्मेंस डेडिकेट की। इनके अलावा अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, काजोल, कृति सेनन सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने प्रस्तुति से अवॉर्ड शो की शाम को रंगीन बनाया।

ये भी पढ़ें... कौन सी है अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसकी 20 मिनट की एंडिंग ने खोले थे दिमाग के ढक्कन

 

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर