आमिर खान के ऑडिशन का VIDEO VIRAL, सुपरस्टार के रिजेक्शन पर क्यों खुश हो रहे लोग?

Published : Mar 27, 2025, 01:20 PM IST
Aamir Khan Audition For Lapata Ladies Video

सार

आमिर खान ने 'लापता लेडीज' में एक रोल के लिए ऑडिशन दिया था, पर रिजेक्ट हो गए! वीडियो वायरल होने पर लोगों ने रवि किशन की एक्टिंग को सराहा।

बतौर प्रोड्यूसर आमिर खान 2024 में फिल्म 'लापता लेडीज' लेकर आए थे, जिसका निर्देशन उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में एक किरदार के लिए खुद आमिर खान ने भी ऑडिशन दिया था और उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल, 'लापता लेडीज' के लिए आमिर के ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस बात की ख़ुशी मना रहे हैं कि उन्हें वह रोल नहीं मिल सका।

आमिर खान ने किस रोल के लिए दिया था ऑडिशन?

आमिर खान ने 'लापता लेडीज' में सब इंस्पेक्टर श्याम मनोहर के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर पुलिस यूनिफॉर्म में हैं और डायलॉग्स बोल रहे हैं। लेकिन उनके चेहरे पर ना वो एक्सप्रेशन हैं और ना ही वो डायलॉग डिलीवरी है, जो इस रोल को निभाने वाले अभिनेता रवि किशन ने दिए। खास बात यह है कि खुद आमिर ने एक बातचीत के दौरान माना था कि वे फिल्म में सब इंस्पेक्टर का रोल करने वाले थे, लेकिन किरण राव ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

आमिर खान के ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल

खैर, आमिर खान के ऑडिशन का का वीडियो शेयर करते हुए एक X यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "आमिर खान ने 'लापता लेडीज' में रवि किशन वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वे रिजेक्ट हो गए थे।" वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट किया है, "रवि किशन की एक्टिंग के आसपास 1 फीसदी भी नहीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "शुक्र है कि उन्हें रोल में कास्ट नहीं किया गया...ओवरएक्टिंग। रवि किशन ने इस रोल में बेहतरीन एक्टिंग की है।" एक यूजर का कमेंट है, "रवि किशन ने शानदार काम किया है। आमिर खान इस रोल में नहीं जमते।"

 

 

'लापता लेडीज' के लिए रवि किशन को मिला IIFA अवॉर्ड्स

रवि किशन को 'लापता लेडीज' में शानदार अदाकारी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का IIFA अवॉर्ड मिला। उन्हें मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश