अभिषेक बच्चन से पहले ऐश्वर्या राय की हुई थी पेड़ से शादी, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

Published : Apr 20, 2023, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या और अभिषेक की आज (20 अप्रैल) शादी की सालगिरह है। दोनों ने 16 साल पहले यानी 2007 में आज के ही दिन शादी की थी। दोनों की जब शादी की खबर आई थी, तब हर कोई हैरान रह गया था। आइए जानते हैं दोनों की लव लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से...

PREV
16
कपल की साल 2000 में हुई थी पहली मुलाकात

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बेहद खास है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' दौरान हुई थी।

26
अभिषेक ने 'गुरु' के सेट पर किया था ऐश को प्रपोज

फिर अभिषेक, ऐश्वर्या को पसंद करने लगे थे। अभिषेक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने ऐश को 'गुरु' के सेट पर नकली रिंग देकर प्रपोज किया था। ये रिंग शूटिंग में यूज होने वाले प्रॉप्स में से एक थी। मजेदार बात ये थी कि ऐश को अभिषेक का प्रपोजल काफी पसंद आया था।

36
'गुरू' की रिलीज के 2 दिन बाद हुई थी कपल की सगाई

अभिषेक ने आगे कहा था कि उन्होंने न्यूयॉर्क में होटल की बालकनी में ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था और तभी उन्होंने हां भी कह दिया था। फिर 'गुरू' के रिलीज होने के 2 दिन बाद ही अभिषेक-ऐश्वर्या ने सगाई कर ली थी।

46
साल 2007 में हुई थी कपल की शादी

14 जनवरी 2007 में सगाई करने के बाद कपल ने 20 अप्रैल 2007 में मुंबई में शादी की थी। ये इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस शादी से कपल को एक बेटी आराध्या है।

56
अभिषेक से ऐश्वर्या की हुई थी दूसरी शादी

लेकिन क्या आपको पता है कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या की एक और शादी हो चुकी थी। दरअसल कहा जाता है कि ऐश्वर्या मांगलिक थीं, इस वजह से उन्होंने अभिषेक से पहले पेड़ के साथ शादी की थी।

66
कपल ने साथ में किया है 7 फिल्मों में काम

अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ कुल 7 फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। लेकिन अभिषेक और ऐश्वर्या की साथ में सबसे पहली फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories