आखिरी वक्त में पैसों-पैसों के लिए मोहताज हो गईं थीं दादी सा उर्फ सुरेखा सीकरी, मांग रही थीं जगह-जगह काम

Published : Apr 19, 2023, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की आज (19 अप्रैल) बर्थ एनिवर्सरी है। सुरेखा ने अपने करियर में टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें आखिरी बार घोस्ट स्टोरीज में देखा गया था। आइए जानते हैं सुरेखा से जुड़ी कुछ खास बातें..

PREV
16
सुरेखा ने 15 सालों तक किया दिल्ली में काम

सुरेखा का जन्म 19 अप्रैल, 1945 को दिल्ली में हुआ था। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने दिल्ली के ड्रामा सर्किट में 15 सालों तक काम किया और फिर मुंबई चली गईं।

26
'बालिका वधू' से मिली असली पहचान

मुंबई आने के बाद सुरेखा ने 1978 में आई फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद सुरेखा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असल पहचान टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' से मिली थी। इस शो में उनके कल्याणी देवी उर्फ दादी सा का किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।

36
तंगी में गुजरा सुरेखा का आखिरी समय

लेकिन सुरेखा सीकरी का आखिरी समय बेहद दर्दनाक रहा। दरअसल कोरोना के चलते उन्हें कहीं काम नहीं मिला और इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। सुरेखा ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें पैसों की नहीं बल्कि काम की चाहत है। वह किसी के सामने भीख नहीं मांग रही।

46
सुरेखा की एक इच्छा रह गई अधूरी

हालांकि सुरेखा की आखिरी इच्छा हमेशा के लिए अधूरी रह गई। उनकी ख्वाहिश थी कि वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करें। उन्होंने अपनी इस इच्छा का खुलासा फिल्म 'बधाई हो' के प्रमोशन के दौरान किया था।

56
सुरेखा ने 3 अवॉर्ड किए अपने नाम

सुरेखा सीकरी ने तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ये अवॉर्ड्स उन्हें 1988 में फिल्म 'तमस', 1995 में 'मम्मो' और 2018 में आई 'बधाई हो' के लिए मिले थे। इसके अलावा 1989 में हिंदी थिएटर में अपने जबरदस्त योगदान के चलते इन्हें संगीत नाटक अकादमी ने भी सम्मानित किया था।

66
2021 में हुआ था सुरेका का निधन

आपको बता दें सुरेखा को 2018 में महाबलेश्वर में एक TV शो की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था। वे गिर गई थीं, जिससे उसके सिर में चोट लगी थी। हालांकि वो इससे उभर गईं थीं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्हें फिर से स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें ICU में रखा गया था। उसके बाद सुरेखा का 2021 में हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories