बॉलीवुड में डर्टी पॉलिटिक्स और खेमेबाजी पर फिर बोली प्रियंका चोपड़ा, इस बार इनको बनाया निशाना

Published : Apr 19, 2023, 08:57 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी है। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री की डर्टी पॉलिटिक्स और खेमेबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि यहां आउटसाइडर्स को भी जगह बनाने का मौका मिलना चाहिए।

PREV
16
प्रियंका चोपड़ा ने मचाई थी खलबली

पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त खलबली मचा दी थी, जब उन्होंने गंदी राजनीति के चलते बॉलीवुड छोड़ने की बात कही थी, जिसने उन्हें हॉलीवुड में करियर बनाने पर मजबूर कर दिया था।

26
बॉलीवुड में पॉलिटिक्स खत्म हो- प्रियंका चोपड़ा

वहीं, हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पॉलिटिक्स और ड्रामा को खत्म करने और बाहरी लोगों के लिए इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव वर्क प्लेस का माहौल बनाने के बारे में बात की।

36
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए कई बदलाव

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि इंडस्ट्री ने पिछले 5-10 सालों में बदलाव देखा है। इंडस्ट्री में बाहर से टैलेंट आ रहा हैं, जो तब नहीं था जब उन्होंने पहली बार शुरुआत की थी।

46
प्रियंका चोपड़ा बोली टैलेंट पर कास्टिंग हो

उन्होंने कहा कि अवसर और वर्क प्लेस के आसपास बातचीत होनी चाहिए और कास्टिंग टैलेंट के आधार होनी चाहिए। किसी भी खेमे को कास्टिंग पर रूल नहीं करना चाहिए।

56
फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में आया बदलाव

उन्होंने यह भी कहा कि कास्टिंग इस बात पर भी निर्भर होनी चाहिए कि दर्शक किसे देखना चाहते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बाहर से आए नए चेहरों को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी पीढ़ी के उन स्टार्स को श्रेय दिया, जिन्होंने इसके लिए लड़ाई लड़ी, जिसके कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में बदलाव आया।

66
वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल वेब सीरीज सिटाडेल को सुर्खियों में हैं। रुसो ब्रदर्स ने पांच साल पहले सिटाडेल के लिए उनसे संपर्क किया था। इसे कोरोना महामारी के दौरान डेढ़ साल से अधिक समय तक शूट किया गया था। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा।

ये भी पढ़ें...

इतनी पढ़ी लिखी है सलमान खान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की स्टारकास्ट

हिना खान ने दिखाया किलर लुक, 8 PHOTOS में देखें एक्ट्रेस का अलग अंदाज

47 साल की माही गिल ने की ब्वॉयफ्रेंड से सीक्रेट मैरिज, जानें कौन है एक बेटी की मां का पति

भारत की 7 सबसे महंगी वेब सीरीज, 3 का बजट सलमान खान की KKBKKJ के बराबर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories