जॉली एलएलबी 3 में एक साथ नजर आएंगे अरशद वारसी और अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि 'जॉली एलएलबी' में वो अक्षय के साथ नजर आने वाले हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Anshika Shukla | Published : Jun 8, 2023 4:59 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'जॉली एलएलबी' का जल्द तीसरा पार्ट आने वाला है। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें 'जॉली एलएलबी' के पहले और दूसरे पार्ट के जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने सामने एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

अगले साल रिलीज होगी 'जॉली एलएलबी 3'

अरशद वारसी ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान 'जॉली एलएलबी' के तीसरे पार्ट के डेवलपमेंट की पुष्टि की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुन्ना भाई 3 नहीं बन रही है; संजय दत्त, राजकुमार हिरानी, ​​विधु विनोद चोपड़ा और इसे बनाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं पा रहा है। हालांकि, जॉली एलएलबी 3 निश्चित रूप से बन रही है और यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।'

'जॉली एलएलबी 3' में दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे अक्षय-अरशद

अरशद वारसी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि एक दिन रोहित शेट्टी मुझे फोन करेंगे और कहेंगे कि गोवा में गोलमाल 5 शुरू हो रही है। आपको बता दें अक्षय और अरशद इस बार दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्हें 'बच्चन पांडे' (2022) में एक साथ देखा गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा दोनों पार्ट में जज की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला भी तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। अब यह खबर सुनने के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

और पढ़ें..

क्या क्रिकेटर शुभमन गिल से शादी कर सकती हैं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
Lok Sabha Speaker News: उपसभापति पद नहीं मिला तो कैंडिडेट उतार सकती है इंडिया| India Alliance
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
NEET Paper Leak : EOU के हाथ लगे 6 चेक, क्यों हुआ 30-30 लाख का सौदा, इन सवालों के कब मिलेंगे जवाब