नहीं रहे तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोबला, 69 की उम्र में लिवर की बीमारी की वजह से हुआ निधन

Published : May 03, 2023, 02:07 PM ISTUpdated : May 03, 2023, 02:35 PM IST
Manobala

सार

तमिल एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का चेन्नई में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि वो कई दिनों से लिवर की बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. तमिल इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर मनोबला का आज (3 मई) 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पिछले दो महीने से लिवर संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका इलाज उनके घर पर ही चल रहा था। मनोबला अपने पीछे पत्नी उषा और बेटा हरीश को छोड़ गए हैं।

मनोबला ने अपने घर पर ली अंतिम सांस

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि मनोबला ने चेन्नई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के सालिग्रामम के एलवी प्रसाद रोड स्थित उनके घर पर रखा जाएगा। अभिनेता-निर्देशक जीएम कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मनोबला सर हमारे बीच नहीं रहे।’ अब मनोबला के यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।

 

मनोबला 450 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

मनोबला ने 35 साल के अपने करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल प्ले किया है। मनोबला को सबसे ज्यादा कॉमेडी रोल्स के लिए जाना जाता है। वो आखिरी बार काजल अग्रवाल की फिल्म 'घोस्टी' में नजर आए थे।

मनोबला ने कई फिल्मों को किया है डायरेक्ट

मनोबला एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी थे। उन्होंने 1982 में 'अगया गंगई' से डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसके साथ ही उन्होंने कई टीवी शोज को भी डायरेक्ट किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव