नरगिस की 42वीं डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की मां की UNSEEN फोटो, लिखा इमोशनल नोट

Published : May 03, 2023, 06:56 PM IST
Sanjay Dutt

सार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस की आज डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर संजय दत्त ने अपनी मां के लिए इमोशनल नोट लिखा है। अब संजय के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग संजय से स्ट्रांग रहने की अपील कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मां और इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज 42वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद कर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। संजय दत्त ने पोस्ट में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें नरगिस, संजय और संजय की बहन नजर आ रही हैं।

संजय को आज भी सताती है मां नरगिस की याद

संजय दत्त ने इस खूबसूरत फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'आपकी याद आती है मां! आपका प्यार और अपनापन मुझे हर रोज आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और मां मैं हमेशा उन चीजों के लिए आपका आभारी रहूंगा जो आपने मुझे सिखाई हैं।' 

 

यूजर्स के रिएक्शन

अब संजय के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक संजय से स्ट्रंग रहने की गुजारिश कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'नरगिस, द लेडी इन व्हाइट, जिन्हें भारतीय सिनेमा की पहली महिला के रूप में सम्मानित किया गया था। आप उनके बेटे हैं, आपको खुद पर गर्व होना चाहिए।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मां तो मां ही होती है।'

कैंसर से हुआ था नरगिस का निधन

आपको बता दें नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को कोलकाता में हुआ था। नरगिस ने 1942 में आई फिल्म 'तमन्ना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद नरगिस ने 11 मार्च 1958 को सुनील दत्त से की शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प रही। दोनों ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 मार्च 1958 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि 3 मई 1981 को नरगिस का कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव