
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति विराट कोहली को IPL में सपोर्ट करने बेंगलुरु पहुंची थीं। इस दौरान दोनों बेंगलुरु के एक फेमस रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचे। मगर यहां कपल को उनके फैंस ने घेर लिया और RCB का नाम लेकर उन्हें चीयर करने लगे। भीड़ इतनी हो गई कि कपल के बॉडीगार्ड्स को भी संभालना मुश्किल हो गया।
अनुष्का-विराट की झलक पाने के लिए लोगों ने लगाई भीड़
इस वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही उनके फैंस को पता चला कि स्टार कपल उस रेस्टोरेंट में हैं, वैसे ही लोगों ने वहां उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए भीड़ लगा ली। ये लोग इतने ज्यादा थे कि गार्ड्स भी उन्हें नहीं रोक पा रहे थे।
कपल का कार तक पहुंचना हुआ मुश्किल
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के लिए गाड़ी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे में 5-6 गार्ड्स ने मिलकर भीड़ को साइड किया और कपल को कार तक पहुंचाया। आपको बता दें इस दौरान अनुष्का के पेरेंट्स और दोनों के दोस्त भी उनके साथ मौजूद थे।
यूजर्स के रिएक्शन
अब इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फैंस को सेलेब्स को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए। जहां एक शख्स ने कहा, 'फैंस को सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। उनको भी आजादी से जीने का हक है।' वहीं दूसरे शख्स ने कहा, 'लोगों को सेलेब्स की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।