इलियाना डिक्रूज कर रहीं बेबीमून को एंजॉय, मिस्ट्री मैन के साथ शेयर कर रहीं फोटो

Published : Jun 02, 2023, 12:50 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 12:54 PM IST
ileana d'cruz

सार

इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बताया है कि वो इस समय अपने बेबीमून पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिना चेहरा दिखाए एक मिस्ट्री मैन की फोटो भी शेयर की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। जब से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है, तब से लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच इलियाना अपने बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई। हालांकि उन्होंने डेस्टिनेशन का खुलासा नहीं किया है।

इलियाना ने शेयर की मिस्ट्री मैन के साथ फोटो

इलियाना ने जो वीडिया शेयर किया है, उसमें एक बीच नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि यह कोई इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। इसे शेयर कर इलियाना ने लिखा, बेबीमून।' इसके साथ ही इलियाना ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें एक टेबल पर कुछ खाने का रखा है। इसके साथ ही उस पर एक साइड इलियाना का हाथ रखा हुआ है और दूसरी साइड एक मिस्ट्री मैन का, जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है।

लोग पूछ रहे इलियाना से सवाल

इलियाने ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'रोमांस का मेरा आइडिया यह है कि उसे शांती से खाना खाने न देना।' अब इलियाना के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग उनसे इस मिस्ट्री मैन के बारे में पूछ रहे हैं। लोगों का कहना है किया ये मिस्ट्री मैन ही उनके होने वाले बच्चे का पिता है।

कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं इलियाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इलियाना इन दिनों कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। इसलिए लोग कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना के भाई ही होने वाले बच्चे के पिता हैं। हालांकि इलियाना और सेबेस्टियन ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। आपको बता दें सेबेस्टियन यूके में रहने वाले मॉडल हैं और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई हैं। सेबेस्टियन को मुंबई और राजस्थान में अपनी बहन की शादी के दौरान स्पॉट किया गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म