
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल की लिस्ट में शामिल होते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है, तब से फैंस उनके पेरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। विक्की और कैटरीना के करीबी दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो कब बेबी की प्लानिंग करेंगे।
जानिए कैटरीना कब बनेंगी मां?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के करीबी दोस्त ने बताया है कि कैटरीना बेबी की प्लानिंग फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' और विजय सेतुपति की 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद करेंगी। हालांकि फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन इस पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है। वहीं कटरीना 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
आलिया-प्रियंका के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी कैटरीना
'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ के साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए तीनों एक्ट्रेस पहली बार एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट जोया अख्तर ने 2021 में किया था। इस फिल्म की कहानी को जोया अख्तर ने लिखी है, वहीं फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।
2021 में हुई थी कैटरीना-विक्की की शादी
वहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की बात करें तो दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की थी। इस शादी में दोनों के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।
और पढ़ें…
क्या यो यो हनी सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने खुद बताई पूरी सच्चाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।