शादी के तुरंत बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के बीच क्यों हो गया था झगड़ा? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Published : Jul 12, 2023, 03:08 PM IST
Kiara Advani

सार

कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि शादी के तुरंत बाद उनका पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काफी भयंकर झगड़ा हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अक्सर अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में कियारा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि सिद्धार्थ अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहते थे। इसके साथ कियारा ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

क्यों शादी की फोटोज शेयर नहीं करना चाहते थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा ने कहा, 'सिद्धार्थ शादी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहते थे। हमने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर भी हमारी बहुत बहस हुई थी। सिड एक प्राइवेट तरह से रहने वाले इंसान हैं। वो कुछ ज्यादा ही प्राइवेट हैं, उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना बिल्कुल भी नहीं पसंद है।'

2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने की है शादी

सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने 7 फरवरी को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई। हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।' इसके कुछ दिन बाद कपल ने वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो भी शेयर किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। हालांकि शादी से पहले कपल ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। दोनों फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे।

कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा इस समय 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से डेब्यू करने वाले हैं।

और पढ़ें..

मौनी रॉय को CISF ने एयरपोर्ट पर क्यों नहीं दी एंट्री? वजह सुन आपको भी आ जाएगी दया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश